CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : लीनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट AO सहित अधिकारिक यात्रा पर पहुंची भिलाई, आज हुई BOD और सामान्य सभा, कल दुर्ग में होगी कैबिनेट बैठक, भिलाई क्लब के कार्यों को मिली सराहना

Bhilai Breaking : लीनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट AO सहित अधिकारिक यात्रा पर पहुंची भिलाई, आज हुई BOD और सामान्य सभा, कल दुर्ग में होगी कैबिनेट बैठक, भिलाई क्लब के कार्यों को मिली सराहना

By Newsdesk Admin
20/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सीएम-1 संपदा की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट दीपा घई और एरिया ऑफिसर ममता गोयल आज अपनी अधिकारिक यात्रा पर लीनस क्लब भिलाई पहुंची। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष लीनेस नीता गुप्ता और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

आपको बता दें कि वर्ष भर क्लब में होने वाली सेवा गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए क्लब के शीर्ष अधिकारियों द्वारा इस तरह की आधिकारिक यात्रा की जाती है।

भिलाई पहुंचने पर अधिकारिक यात्रा में पहुंची लीनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम नेहरू नगर गुरूद्वारा पहुंच मत्था टेका और यहां संचालित चैरिटेबल हास्पिटल में मेडिसीन वितरण पश्चात शासकीय स्कूल वैशाली नगर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शुज व जलपान प्रदान किया। यहां से सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन पहुंच लोगों से कुशलक्षेम पूछते हुए आश्रम के लिए एक मेडिकल बेड, फल और जरूरत की सामग्री दी गई।

डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लीनेस दीपा घई की भिलाई क्लब में अधिकारिक यात्रा

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस दीपा घई ने बताया कि हमारी डिस्ट्रिक्ट सीएम 1 संपदा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य के कुल 60 क्लब आते हैं। डिस्ट्रिक्ट सीएम 1 संपदा ऑल इंडिया लीनेस क्लब से संबंधित है जिसका उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना, जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक जागरूकता एवं मैत्री है। लीनेस क्लब के ऑल इंडिया में कुल 22 डिस्ट्रिक्ट वर्तमान में हैं। सीएम-1 संपदा में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का संयोजन कर दोनों राज्यों से कुल 60 क्लब का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट को दिया गया है जिसमें वर्तमान में 963 मेंबर्स हैं। पूरे डिस्ट्रिक्ट में लीनेस क्लब भिलाई मुख्य और शीर्षस्थ भूमिका में हैं। जब उन्हें डिस्ट्रिक्ट में अध्यक्ष की जवाबदारी मिली तब इसके अधीन 48 क्लब हुआ करते थे जिन्हें बढ़ा कर 60 किया गया है। समर्पण संग सेवा प्रोजेक्ट के तहत डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब अपने अपने क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे हैं जिनमें लीनेस क्लब भिलाई की सराहनीय भूमिका है।

एरिया ऑफिसर ममता गोयल ने बताया कि कल रविवार को दुर्ग के रोमन पार्क में डिस्ट्रिक्ट की “आस्था” कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी 60 क्लबों के पदाधिकारियों सहित लगभग ढाई सौ लीनेस सदस्य शिरकत करेंगी। इस अवसर पर जरूरतमंद को ट्रायसिकल का भी वितरण किया जाएगा।गौरतलब हो कि सेवाभावी संस्था लीनेस क्लब भिलाई में सीएम 1 संपदा का सुपेला के एक निजी होटल में बीओडी तथा सामान्य सहित का भी आयोजन हुआ जिसमें अध्यक्ष नीता गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए क्लब की उपलब्धियों की जानकारी दी। सचिव शालिनी मंत्री ने भिलाई क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सूचीवार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष सुरेखा ने क्लब के वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

एरिया ऑफिसर लीनेस ममता गोयल ने लीनेस क्लब भिलाई के सेवा कार्यों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्लब विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सेवा कार्य करता रहा है जो कि अन्य क्लबों के लिए अनुकरणीय प्रयास और आदर्श का स्वरूप है। सामान्य सभा को लीनेस अंजू कटारे चीफ एडवाइजर, सचिव नूतन गंधोक, वरिष्ठ लीनेस तृप्ता कौर केंबो, सचिव मंगला सिंघई ने भी संबोधित किया। संचालन अंजना विनायक, ध्वज वंदना पाठ सीमा खुखरानिया, लीनेस गीता मिश्रा व रेवेका बेदी ने अतिथियों का जीवन परिचय प्रस्तुतिकरण और उर्मिला टावरी ने अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उज्ज्वल सिंघल, करुणा बंसल, जयंती शर्मा, रश्मि लखोटिया, मीना सिंह, शक्ति धरनी सहित बहुत सी लीनेस सदस्य मौजूद रहीं।

CCI ने Meta पर लगाया 213 करोड़ रुपये का जुर्माना, WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े मामले को लेकर हुई कार्रवाई
जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे
दुर्ग में पुलिस कॉन्स्टेबल ने घर में जहर खा कर ली खुदकुशी 🛑 डिप्रेशन में था 4 दिन से नहीं जा रहा था ड्यूटी
Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़
तेज रफ्तार का तांडव: 3 की मौत, 4 घायल-इलाके में दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel Congress Politics : राहुल को दौरे पर सियासत तेज! भाजपा बोली-हार की फेहरिस्त लंबी, फिर भी कांग्रेस का भूपेश बघेल पर भरोसा बरकरार

सीजी भास्कर, 21 जून : झारखंड राज्यसभा चुनाव…

International Yoga Day Chhattisgarh : विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

सीजी भास्कर, 21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

Bilaspur Car Stunt Video : चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलीं युवतियां, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 21 जून : बिलासपुर शहर के…

Seva Setu Kendra Chhattisgarh
Seva Setu Kendra Chhattisgarh : एक ही स्थान पर मिलेंगी सैकड़ों शासकीय सुविधाएं, गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल सेवा व्यवस्था

सीजी भास्कर, 21 जून : प्रदेश में नागरिक…

Bastar Fauti Namantaran Abhiyan
Bastar Fauti Namantaran Abhiyan : जनता के दरवाजे तक पहुंचा राजस्व अमला, चार महीने में 8 हजार से अधिक भूमि अभिलेख हुए अद्यतन

सीजी भास्कर, 21 जून : छत्तीसगढ़ के जनजातीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?