CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पायलट ने 9/11 के बाद के नियम तोड़े, बीच उड़ान में कॉकपिट का गेट खोल….यात्रियों में हड़कंप

पायलट ने 9/11 के बाद के नियम तोड़े, बीच उड़ान में कॉकपिट का गेट खोल….यात्रियों में हड़कंप

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान जैसे ही हीथ्रो से न्यूयॉर्क के लिए उड़ा, उसके पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।

Contents
  • इस वजह से खुला छोड़ दिया था कॉकपिट का दरवाजा
  • कई यात्रियों को लौटने में हुई परेशानी
  • 9/11 की घटना के बाद कॉकपिट सील रखने का है आदेश
  • नशे में धुत पायलट को भी किया गया था निलंबित
इसके बाद यात्री कॉकपिट में बैठे पायलट को आराम से प्लेन उड़ाते देख सकते थे। 

ब्रिटिश एयरवेज के इस पायलट को ट्रान्साटलांटिक यात्रा के दौरान कॉकपिट का दरवाजा कथित तौर पर खुला रखने के कारण विमान से उतार दिया गया। फिर बाद में उसे निलंबित कर दिया गया।

इस वजह से खुला छोड़ दिया था कॉकपिट का दरवाजा

डेली स्टार की रिपोर्ट में सन के हवाले से बताया गया है कि पायलट कथित तौर पर चाहता था कि उसके परिवार के लोग, जो यात्री के रूप में विमान में थे। उसे हीथ्रो से न्यूयॉर्क जेएफके तक उड़ान भरते समय प्लेन उड़ाते देख सकें।

पायलट के इस व्यवहार से अन्य यात्री घबरा गए। इसके बाद केबिन क्रू ने एयरलाइन के समक्ष इस घटना के बारे में चिंता व्यक्त की। 

पायलट को निलंबित कर हीथ्रो रवाना होने वाली वापसी सेवा रद्द कर दी गई।

कई यात्रियों को लौटने में हुई परेशानी

पीए समाचार एजेंसी के अनुसार फंसे हुए यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई, जिनमें से अधिकांश यात्री अपने निर्धारित आगमन समय से चार घंटे के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

जांच में यह पाया गया कि पायलट के ऐसा करने से सुरक्षा संबंधी कोई खतरा नहीं हुआ। इसके बाद कैप्टन ने अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी।

ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रतिनिधि ने कहा कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के आरोपों की हमेशा पूरी तरह से जांच की जाती है।

9/11 की घटना के बाद कॉकपिट सील रखने का है आदेश

2001 में अमेरिका में 11 सितम्बर के आतंकवादी हमलों के बाद, विमान चालकों को अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए कॉकपिट के दरवाजों को सीलबंद और सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है।

नशे में धुत पायलट को भी किया गया था निलंबित

इस सप्ताह की शुरुआत में यह बात सामने आई थी कि ईजीजेट के एक कैप्टन को निलंबित कर दिया गया है, जो कथित तौर पर नशे में धुत होकर और बिना कपड़ों के एक लक्जरी रिसॉर्ट में घूम रहा था।

उन्हें लगभग 36 घंटे बाद पश्चिमी अफ्रीका के केप वर्डे से ब्रिटेन में छुट्टियां मनाने आए लोगों को वापस लाना था, लेकिन विमान कंपनी ने उन्हें रोक दिया।

जज साहब…..मेरी उम्र 104 साल की हो गई है, अब तो दे दीजिए जमानत, हत्या के दोषी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में CJI खन्ना ने दिया ये फैसला
Big Break : सुप्रीम कोर्ट को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह, जानिए क्या है इसकी खासियत
केंद्र ने बस्तर को वामपंथी उग्रवाद वाले जिलों की सूची से किया बाहर, अब इन सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ
मैं जिंदा हूं साहब : सिस्टम की गलती, घोषित किया मृत, अब दफ्तरों के चक्कर
अलसुबह बड़े सड़क हादसे में  5 डाक्टर्स की मौत, एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक से जा टकराई स्कार्पियो, एक घायल पहुंचाया गया अस्पताल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?