CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईशान किशन को झटका : दलीप ट्रॉफी से बाहर, E-बाइक हादसे में चोट

ईशान किशन को झटका : दलीप ट्रॉफी से बाहर, E-बाइक हादसे में चोट

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

सीजी भास्कर 18 अगस्त। भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2025-26 में पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

ईशान किशन कुछ समय पहले नॉटिंघमशायर की तरफ से काउंटी क्रिकेट खेलने के यूके में थे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक यूके टूर के दौरान ई-बाइक से गिरकर ईशान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टांके लगाने पड़े।

ईशान किशन उस चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

ईशान किशन की जगह ओडिशा के आशीर्वाद स्वैन को ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। वहीं ईशान की गैरमौजूदगी में अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है।

ईशान इसी चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में नहीं चुने गए थे। तब चयनकर्ताओं ने तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। 

ईशान किशन की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें एहतियातन टीम से बाहर रखा गया है।

उम्मीद है कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाले दो फर्स्ट क्लास मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे। 

फिलहाल ईशान किशन बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिकवरी और फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे।

ईशान किशन की जगह कीपिंग करेगा ये क्रिकेटर ईशान किशन की गैरमौजूदगी में झारखंड के विकेट कीपर कुमार कुशाग्र पहले मैच में ईस्ट जोन की प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की टीम अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त से नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग ले रही हैं। इसके मुकाबले बेंगलुरु में आयोजित होंगे।

तेज गेंदबाज आकाश दीप भी पहले मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

हालांकि आकाश दीप की चोट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आकाश का फिटनेस टेस्ट बाद में होगा। इंग्लैंड दौरे पर आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन टेस्ट में 13 विकेट झटके थे।

आकाश दीप ने इनमें से 10 विकेट तो एजबेस्टन टेस्ट मैच में लिए थे, जहां भारतीय टीम को इंग्लैंड पर 336 रनों से यादगार जीत मिली थी। Akashdeep ने ओवल टेस्ट मैच में नाइट वॉचमैन के तौर पर अर्धशतक भी जड़ा था।

आकाश की जगह असम के मुख्तार हुसैन को शामिल किया गया है।

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
MP में पति की गुहार: “मुख्यमंत्री जी, मेरी पत्नी मुझे मरवा सकती है”…….लगाए हैं गंभीर आरोप…
UP में 30% महंगी होगी बिजली! 19,600 करोड़ रुपये का अंतर कम करने के लिए जनता की जेब पर नजर!
Saina Nehwal Divorce News : बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से हो रही अलग, साइना से पहले इन खिलाड़ियों का हो चुका है तलाक
Wedding Drama Incident’ : फेरे से पहले रो पड़ी दुल्हन, मंडप में बोली– शादी बॉयफ्रेंड से ही करुंगी; दूल्हे ने वहीं रिश्ता तोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?