CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Father kills daughters Yamuna : पत्नी मायके से नहीं लौटी तो दो मासूम बेटियों को नदी में फेंक खुद भी कूदा

Father kills daughters Yamuna : पत्नी मायके से नहीं लौटी तो दो मासूम बेटियों को नदी में फेंक खुद भी कूदा

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Father kills daughters Yamuna
Father kills daughters Yamuna

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : रक्षाबंधन वाले दिन पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई। छोटी-छोटी तीन बेटियां थीं, उन्हें पति के पास ही छोड़ गई। पति ने फोन पर पत्नी से लौटने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं मानी। परेशान होकर वह तीनों बेटियों को बाइक से लेकर यमुना के पुल पर पहुंचा। शराब पी, फिर तीनों को गले लगाया और रोने लगा। इसके बाद मंझली और छोटी बेटी को नदी में फेंका, फिर खुद भी छलांग लगा दी। बड़ी बेटी भाग निकली, इसलिए बच गई। उससे जानकारी पाकर आसपास के लोग जब तक दौड़े, तब तक तीनों तेज धार में डूब चुके थे। पुलिस ने दो गोताखोरों से तलाश शुरू कराई, लेकिन सोमवार शाम छह बजे तक उनका कोई पता नहीं चला। घटना उत्तर प्रदेश में उरई जिले में स्थित जुही का पुल के पास हुई।

कामता प्रसाद के पुत्र रज्जन निषाद का विवाह करीब 10 साल पहले औरैया की शारदा के साथ हुआ था। उनके तीन बेटियां थीं। सुनैना छह वर्ष की है, जबकि अला चार और बाबू की उम्र दो वर्ष थी। कामता ने बताया कि रज्जन मजदूरी करता था। रक्षाबंधन के दिन उसके ससुराल वाले आए थे। रज्जन को भला-बुरा कहा और शारदा को ले गए थे। बड़ी बेटी सुनैना ने बताया कि रविवार रात को पापा ने मम्मी को फोन कर आने को कहा तो वह झगड़ा करने लगी थीं।

सोमवार सुबह 10 बजे भी मां से पिता की फोन पर बात हुई थी। कहासुनी के बाद पिता गुमसुम बैठे रहे। उन्होंने 11 बजे के करीब तीनों बहनों को बाइक पर बैठाया और जुही का पुल पर पहुंचे। वहीं शराब पीने के बाद पिता ने अला को गोद में लेकर चूमा और यमुना में फेंक दिया, यह देख हम दोनों बहनें रोने लगीं। पापा ने फिर बाबू को गोद में लिया। वह छटपटा रही थी, लेकिन उसे सीने से चिपटाया, फिर दूसरी ओर मुंह मोड़ कर नदी में फेंक दिया।

सुनैना ने बताया कि यह देख वह भागी। पिता ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन फिर लौटे और नदी में खुद भी कूद गए। डूबने वाले तीनों जगम्मनपुर ग्राम पंचायत के मजरा मढ़ेपुरा के रहने वाले थे। इससे पहले बांदा में रक्षाबंधन के दिन एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ नहर में कूदकर जान दे दी थी। उरई के एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवक का पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। तीनों की तलाश की जा रही है।

दुर्ग जिले के इस शिक्षक ने पर्सनल लड़ाई में 426 छात्रों को बनाया ‘मोहरा’, स्कूल के खाने में मिला दिया जहर
Drunk Teacher Viral Video: सरस्वती पूजा के दिन स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक, मचा बवाल
Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर ओपी राजभर ने ली चुटकी, कहा- जब बीजेपी में थे तब…
बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई थी रूमा बेगम: ठाणे कोर्ट ने हत्या के आरोप से किया बरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी कर बिलासपुर पहुंचे…

Government Job Fraud
Government Job Fraud : दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : कौशिक बोले- CM साय को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं, बैज के बयान पर किया पलटवार

लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान…

Tarun Patle Mungeli
Tarun Patle Mungeli : सतनाम चौक में पूजा के बाद वृद्धाश्रम पहुंचे तरुण पाटले, बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन

जनपद सदस्य तरुण पाटले ने अपना जन्मदिन इस…

Nagri Gambling Case
Nagri Gambling Case : जंगल में जुआ खेल रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.43 लाख का सामान जब्त

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?