CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Child Murder For Ransom : 10 लाख की फिरौती के लिए ब्लेड से गर्दन काटकर ममेरे भाई की हत्या

Child Murder For Ransom : 10 लाख की फिरौती के लिए ब्लेड से गर्दन काटकर ममेरे भाई की हत्या

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Child Murder For Ransom
Child Murder For Ransom

Child Murder For Ransom : 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए 10 वर्षीय ममेरे भाई आहिल की हत्या कर दी गई। आरोपित वसीम ने नए नंबर से वाट्सएप संदेश भेजकर रुपये मांगे। इसके बाद पोल खुलने के डर से आहिल की गर्दन पर ब्लेड से 20 सेमी गहरा प्रहार कर दिया।

उसका दुस्साहस गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमा। सोमवार को बाइक बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों पर एक-एक गोली मारकर दोबारा पकड़ा गया।

पुरानी बाइकों की खरीद-बिक्री करने वाले शखावत का बेटा आहिल रविवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हुआ था। रात नौ बजे उसे तलाशने में सफलता नहीं मिली तब स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी। शखावत के अनुसार रात 9:57 बजे उनके फोन पर अनजान नंबर से वाट्सएप संदेश आया कि ‘बेटा मिला जाएगा, 10 लाख रुपये लेकर बड़े बेटे को फतेहगंज पश्चिमी के जंगल में भेज दो।’

इसके बाद फोन नंबर बंद हो गया। रात 11 बजे उसी नंबर से वायस संदेश आया कि रुपयों का इंतजाम हुआ कि नहीं? इसकी जानकारी पुलिस को देने पर तय हुआ कि फिरौती देने के बहाने आरोपित तक पहुंचा जाएगा। तय योजना के अनुसार शखावत बैग में कागज के टुकड़े रखकर जंगल में गए। उनके पीछे सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी थे। वहां अपहरणकर्ता नहीं मिलने पर सभी लौट आए।

इस बीच दूसरी पुलिस टीम को गांव के बाहर की सीसीटीवी फुटेज मिली। इसमें वसीम अपनी बाइक पर आहिल को बैठाकर ले जाता दिख रहा। रात में ही वसीम को पकड़ा तो कहने लगा कि आहिल को पिज्जा खिलाने के लिए कस्बा लेकर गया। फिर शाम 5.30 बजे घर के दरवाजे पर वापस छोड़ दिया था। उसके झूठ की पोल खुल गई, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में वह 6.32 बजे आहिल को ले जाता दिख रहा था।

सोमवार सुबह तक चली पूछताछ के बाद उसने स्वीकारा कि ब्लेड से प्रहार कर आहिल की हत्या कर दी। उसकी निशानदेही पर विक्रमपुर गांव के पास खेत से शव बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त बाइक बरामदगी के दौरान वसीम ने डिग्गी से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा गया। उसने कारोबार शुरू करने के लिए फिरौती की योजना बनाई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अनैतिक कृत्य की आशंका भी है।

प्रैक्टिकल रिजल्‍ट बिगाड़ने की धमकी देकर शिक्षक ने छात्रा से मांगे 50 हजार, गिरफ्तार..
Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए
रायपुर दक्षिण में थमा चुनावी शोर, चेकिंग के दौरान 27 लाख कैश जब्त, कार में 500-500 की गड्डियां, इंकम टैक्स को दिया गया केस
NEET Protest : कॉकरोच जनता पार्टी को मिली हरी झंडी, जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल
एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी मृतकों की पहचान? समझिए पूरी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?