CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात

तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अगस्त | कांकेर जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों तेंदुए का खौफ बढ़ता जा रहा है।

Contents
  • CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
  • किसान के घर की घटना
  • ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट
  • एक दिन पहले पार्षद के घर में भी घुसा था तेंदुआ

कांकेर (छत्तीसगढ़) में सोमवार देर रात तेंदुआ एक किसान के घर में घुस गया और पालतू कुत्ते का शिकार कर ले गया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

इससे पहले तेंदुआ बीजेपी पार्षद के घर घुसकर पिल्लों को अपना निवाला बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से गांव के लोग दहशत में हैं।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

फुटेज में साफ दिख रहा है कि देर रात तेंदुआ घर में कूदकर आया।

वहां सो रहे कुत्ते पर उसने अचानक हमला कर दिया। 

तेंदुए ने उसका गला दबोच लिया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक डॉग की मौत नहीं हो गई। इसके बाद वह दीवार फांदकर शिकार को मुंह में दबाकर ले गया।

किसान के घर की घटना

यह घटना ग्राम बाबू सालेटोला की है। किसान धर्मेश साहू (34) के घर में यह वारदात हुई। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कुत्ता गायब था और आंगन में खून बिखरा पड़ा था।

बाद में CCTV देखने पर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई बार इलाके में दिख चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल ने बताया कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जहां कैमरे नहीं हैं वहां नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

एक दिन पहले पार्षद के घर में भी घुसा था तेंदुआ

इससे पहले मांझापारा वार्ड में बीजेपी पार्षद बब्बू खटवानी के घर में तेंदुआ घुस आया था। उसने पिल्लों का शिकार किया था। यह इलाका पहाड़ी से सटा हुआ है, जहां अक्सर जंगली जानवर दिखते हैं।

हालांकि, तेंदुए का इस तरह घरों में घुसना और पालतू जानवरों को मारना लोगों के लिए नया और डरावना अनुभव है।

हादसे में बैंक कर्मी की मौत, 3 घायल, रायपुर से जाते वक्त पुल की रेलिंग तोड़ शिवनाथ नदी में गिरी कार
Raigarh Elephant Workshop : हाथियों की मौत पर रायगढ़ में मंथन आज, देहरादून-बरेली के विशेषज्ञ बताएंगे मौत के रहस्य
Medical Education New Rules : राज्य में चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने नए नियमों की घोषणा
रायपुर के बूढ़ातालाब में नवजात की मिली लाश:जन्म के बाद फेंकने की आशंका, आसपास घूम रहे लोगों की पड़ी नजर
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Pakistan Hockey Semifinal : आखिरी 49 सेकेंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में भारत
India vs Pakistan Hockey Semifinal : आखिरी 49 सेकेंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में भारत

सेमीफाइनल मुकाबले (India vs Pakistan Hockey Asian Games…

ShyamTarai Protest : कथित देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, मकान घेरकर की नारेबाजी
ShyamTarai Protest : कथित देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, मकान घेरकर की नारेबाजी

ग्रामीणों का प्रदर्शन (ShyamTarai Protest) पुलिस कार्रवाई के…

Balod Crime
Balod Crime : बालोद में क्वार्टर से 1.436 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई…

Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री केदार…

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?