CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Global Outreach Mission : CM के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत

Chhattisgarh Global Outreach Mission : CM के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत

By Newsdesk Admin
21/08/2025
Share
Chhattisgarh Global Outreach Mission
Chhattisgarh Global Outreach Mission

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है।  टोक्यो (22–24 अगस्त) में प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस एवं व्यावसायिक बैठकों में भाग लेगा।

इसके बाद ओसाका (25–26 अगस्त) में मुख्यमंत्री श्री साय वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश अवसरों पर विभिन्न हितधारकों से चर्चा करेंगे। दौरे का अंतिम चरण सियोल (27–29 अगस्त) में होगा, जहाँ निवेशक गोलमेज बैठकों, कोरिया की शीर्ष कंपनियों और व्यापार संघों से मुलाकात तथा सेक्टर-विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे।

वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पर फोकस

ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत मंडपम अंतर्गत छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत, नवाचार की संस्कृति और उभरते भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों को वैश्विक दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पवेलियन को राज्य की अनूठी पहचान को दर्शाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। इसमें औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे प्रमुख फोकस क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शनी पूरी दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ के परिवर्तन और भविष्य की आकांक्षाओं की झलक प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री जापान और कोरिया के उद्योगपतियों, व्यापार संघों और वैश्विक निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे, जिसका उद्देश्य दीर्घकालिक साझेदारियाँ स्थापित करना, नए व्यापारिक चैनल खोलना तथा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में ज्ञान आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

विकास और निवेश को नई गति

विश्व के सबसे बड़े नवाचार और सहयोग प्लेटफार्मों में से एक में भाग लेकर मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर का उपयोग इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए करेंगे। यह मिशन राज्य की सक्रिय पहल को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाना और आर्थिक विकास के नए अवसरों को खोलना है।

ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल, 151 लापता बच्चे परिवार से मिलाए
Elephant Kill Villager Chhattisgarh : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महुआ बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, तड़के जंगल में वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, इलाके में भारी दहशत
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर ढे़बर और त्रिपाठी की रिमांड बढ़ी, अब 25 सितंबर तक जेल भेजा गया
Father Kills Son Mohla Manpur : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर भरमार बंदूक से दागी गोली, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल
दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेल मिनिस्टर को लिखा पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Alderman Appointment : दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। रायपुर संभाग के बाद…

PF Bribery Case
PF Bribery Case : PF भुगतान कराने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  दुर्ग जिले में…

Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  रायगढ़ जिले में…

Marriage Promise Case
Marriage Promise Case  : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी…

Minor Girl Rape
Minor Girl Rape : प्यार का झांसा देकर 16 साल की छात्रा से होटल में रेप, 10 महीने तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू!

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  न्यायधानी बिलासपुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?