CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, हाई कोर्ट ने कहा- “यह तो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है”

महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, हाई कोर्ट ने कहा- “यह तो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है”

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share
Religiouseligious Freedom Case
Religiouseligious Freedom Case

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। Gariband Hospital Incident : गरियाबंद जिला अस्पताल से आई एक तस्वीर ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोल दी है।

Contents
  • यह है पूरा मामला
  • कलेक्टर ने मांगा है जवाब

वायरल तस्वीर में अस्पताल की महिला गार्ड एक महिला मरीज को इंजेक्शन लगाती दिख रही है। इस गंभीर लापरवाही पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू कर दी है।

गुरुवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की बेंच ने सुनवाई करते हुए इसे बेहद गंभीर और जीवन से खिलवाड़ बताया।

कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल उठाया कि आप लोग कर क्या रहे हैं, अस्पतालों में यह क्या हो रहा है। अगर किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन होगा।

अदालत ने गरियाबंद कलेक्टर से व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बेंच ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की घटना की अनदेखी नहीं की जा सकती। मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी।

यह है पूरा मामला

असल में कुछ दिन पहले जिला अस्पताल गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अस्पताल में महिला गार्ड द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है।

इस घटना का वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद न होने पर महिला गार्ड ने महिला मरीज को इंजेक्शन लगा दिया। उस वक्त अस्पताल में मौजूद पूर्व पार्षद ने यह नजारा देखा और तुरंत इसका वीडियो बना इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया।

कलेक्टर ने मांगा है जवाब

अखबारों में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों से जवाब मांगा गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों से स्पष्ट करने को कहा है कि अस्पताल में गार्ड इंजेक्शन लगाने की स्थिति में कैसे पहुंची और आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है।

उन्होंने माना कि महिला गार्ड से मरीज को इंजेक्शन लगवाना न केवल चिकित्सा नियमों का उल्लंघन है बल्कि पूरे प्रशासन की छवि धूमिल करने वाली घटना है।

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते तय की गई है।

Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा में ठंड की वापसी, तीन दिन में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
बालोद में किसानों से पैसे लेकर भी नहीं दिया खाद:हंगामे के बाद गोदाम सील; संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी
Anganwadi Vaccine Case : टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, 24 घंटे तड़पती रही दो महीने की बच्ची, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टर ऑफिस
Petrol and diesel prices surge : कई जगह 400 रुपये लीटर के पार पहुंची कीमतें
bridge project : मंजूरी मिली, आदेश भी जारी हुआ, फिर आखिर क्यों अटक गया महादेव घाट का ओवरब्रिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

Gautam Gambhir : आयरलैंड से हार के बाद क्यों घिरे गौतम गंभीर, एक विदेशी टीम के पोस्ट ने मचा दी नई चर्चा

सीजी भास्कर, 29 जून। आयरलैंड के खिलाफ टी20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?