CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फरार आरोपी की तलाश तेज

पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, फरार आरोपी की तलाश तेज

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले (कोलकाता/हुगली)से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पहले धमकी दी और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

Contents
  • धमकी से हत्या तक पहुंचा मामला
  • “जेल जाऊंगा तो तुम्हें मार दूंगा…”
  • लाठी-डंडों से की गई हत्या
  • पुलिस की जांच जारी
घटना हुगली के दादपुर थाना क्षेत्र के बिलटपुर गांव की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

धमकी से हत्या तक पहुंचा मामला

मृतका की पहचान मंजुरा खातून के रूप में हुई है। उसके पति रजब अली, जो सिंगूर के पैरौरा गांव का रहने वाला है, शादी के बाद से ही पत्नी से खुश नहीं था।

मंजुरा के भाई शेख रफीक का आरोप है कि आरोपी पहले भी दोस्तों के साथ मिलकर बहन की पिटाई कर चुका था।

करीब पंद्रह दिन पहले भद्रेश्वर थाने में पत्नी प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद रजब ने मंजुरा को फोन करके कहा कि वह रिश्ते को दोबारा शुरू करना चाहता है। मंजुरा अपने बच्चों के साथ ससुराल लौट गई, लेकिन खतरा वहीं मंडरा रहा था।

“जेल जाऊंगा तो तुम्हें मार दूंगा…”

घटना से एक दिन पहले रजब ने फोन पर मंजुरा से कहा—
“जब भी मुझे जेल जाना होगा, मैं तुम्हें मार डालूंगा और फिर चला जाऊंगा।”
इस धमकी के बाद मंजुरा डर के साए में जी रही थी।

बीती रात वह अपने दो बच्चों और एक पड़ोसी महिला के साथ रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली। लेकिन रास्ते में बिलटपुर के पास रजब ने उसे पकड़ लिया।

लाठी-डंडों से की गई हत्या

आरोपी ने बच्चों को अपने एक दोस्त के घर भेज दिया और जब मंजुरा भागने लगी तो उसका पीछा किया।

गुस्से में रजब और उसके साथी ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के गवाह पड़ोसी महिला ने तुरंत मृतका के घरवालों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चुनचुरा इमामबाड़ा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की जांच जारी

दादपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी रजब अली फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Delhi Murder: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली-यूपी पुलिस को लगाई फटकार, कहा- ‘लापरवाही से सबूब हो गए नष्ट’
टर्की के भारत विरोधी रुख पर देश में आक्रोश, देहरादून में फल व्यापारियों का बहिष्कार
Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए
Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद
देश के रक्षक से ही धोखा, लाखों की ठगी में बैंक कर्मचारी पर केस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Rain Alert : प्रदेश में ठंड का…

Durg Chitta Smuggling Case
Durg Chitta Smuggling Case : दुर्ग-भिलाई और रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त

Durg Chitta Smuggling Case : दोनों आरोपियों को…

Pawan Singh Meets Bageshwar Baba
Pawan Singh Meets Bageshwar Baba :पवन सिंह ने बागेश्वर बाबा से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Pawan Singh Meets Bageshwar Baba : एक तस्वीर…

Raigarh Wife Murder Case
Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पति ने पत्नी की हत्या की, घरेलू विवाद के बाद आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case ;एसएसपी शशि मोहन सिंह…

Maro Development Projects
Maro Development Projects : मारो को मिली 2.31 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की घोषणाएं

Maro Development Projects : कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?