CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई शहर के विकास को लेकर विधायक रिकेश सेन ने निगम अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

भिलाई शहर के विकास को लेकर विधायक रिकेश सेन ने निगम अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में शहर के विकास कार्य को लेकर आज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और भिलाई शहर में जो भी निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य हो रहे हैं, उन सभी कार्यो को गुणवत्तायुक्त एवं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • 👇 नगर पालिक निगम भिलाई की और खबरें अवश्य पढ़ें
  • मनमाने काम करने वाले ठेकेदार ब्लेक लिस्ट होंगे, कार्य की गुणवत्ता बहुत जरूरी – रिकेश सेन
  • सड़क, नाली, लाइटिंग कार्य को प्राथमिकता दें, आवश्यकता अनुसार तत्काल प्रस्ताव करें तैयार
  • केनाल रोड का काम जल्द शुरू होगा, बन रही है योजना
  • सुपेला संडे मार्केट को लेकर हुई चर्चा, सभी अवैध निर्माण जल्द हटेंगे
  • वास्तविक आबंटिती संचालन न कर रहे हों तो जिला चयन समिति से आबंटन निरस्त कराएं
  • नवरात्रि और दीपावली के पूर्व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने विधायक ने दिए निर्देश
  • टाउनशिप में आवश्यक कार्य के लिए BSP प्रबंधन से करें‌ पत्राचार
समीक्षा बैठक में जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

श्री सेन ने कहा कि मूलभूत जितने भी कार्य कराए जा रहे हैं या कराए जाने हैं, उनका उपयोग अति आवश्यक कार्यों को ध्यान में रख कर किया जाए।

संपत्ति कर एवं जल कर वसूली सहित भवन अनुज्ञा जारी कर राजस्व वृद्धि को बढ़ाने में प्राथमिकता के भी उन्होने निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा अंबाटित जमीन एवं बसाई हुई काॅलोनियों में मूलभूत सूविधाओं को प्राथमिकता देते हुये प्रस्ताव भेजने कहा। साथ ही पुराने जर्जर वाम्बे, अटल, रैशन, आईएचएसडीपी आवासो के निर्माण में प्राथमिकता पर भी चर्चा की गयी।

👇 नगर पालिक निगम भिलाई की और खबरें अवश्य पढ़ें

(बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच)

मनमाने काम करने वाले ठेकेदार ब्लेक लिस्ट होंगे, कार्य की गुणवत्ता बहुत जरूरी – रिकेश सेन

विधायक द्वारा समीक्षा करते हुए निगम क्षेत्रांतर्गत निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य जो वर्तमान में संचालित हैं उसके सतत निरीक्षण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा जो ठेकेदार कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कर रहे है और मनमानी कर रहे हैं, उन्हें ब्लेक लिस्ट किया जावे।

ठेकेदार या जनप्रतिनिधियों के कर्मचारियों के प्रति दुर्व्यवहार के लिये कार्यवाही हेतु संभागायुक्त को नोटशीट लिखी जावे।

संपदा विभाग की राजस्व अधिकारी से कहा गया कि संपदा विभाग के कार्यो को प्राथमिकता देने से आम नागरिकों को सुविधा होगी। नामांतरण के कार्यो को अविलंब पूर्ण किया जावे।

राजस्व विभाग संबंधी जमीन का आंकड़ा एवं लेखा जोखा का दुरस्तीकरण किया जावे।

जवाहर नगर स्थित निगम स्वामित्व जमीन से अवैध कब्जा को मुक्त कराना है, साथ ही निगम स्वामित्व के जमीन में धर्म के नाम पर अवैध कब्जा को रोका जाना होगा। जैसे अवैध मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर के निर्माण को रोका जाये। निगम स्वामित्व के कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जावे।

सड़क, नाली, लाइटिंग कार्य को प्राथमिकता दें, आवश्यकता अनुसार तत्काल प्रस्ताव करें तैयार

शासन को रोड, नाली, लाइटिंग के सुविधाओं को मुहैया कराने प्राथमिकता देना है। प्रियदर्शिनी परिसर, राधिका नगर, नेहरू नगर, साकेत नगर, स्लाटर हाउस रोड एवं अन्य निगम स्वामित्व द्वारा आंबटित भूमि पर निर्मित काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को प्रथामिकता दिया जाये।

ऐसे ही अन्य और कालोनी या बस्ती जहां कार्य की आवश्यकता है, तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जावे।

केनाल रोड का काम जल्द शुरू होगा, बन रही है योजना

केनाल रोड का विस्तारीकरण किया जाना है, जिसके लिए शासन से प्रस्ताव अनुसार स्वीकृति मिल गई है।

संपत्ति कर वसूली, जल कर वसूली एवं नये भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा देकर राजस्व की प्राप्ति को बढ़ाने में प्राथमिकता दी जावे।

श्री सेन ने कहा कि जिन लोगों द्वारा भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है, उन सभी पर सख्त कार्यवाही की जावे। रैन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्य को एजेंसी के माध्यम से अविलंब निर्माण कराया जाये जिससे भविष्य के लिये भू-गर्भ में जल का संचय किया जा सके।

सुपेला संडे मार्केट को लेकर हुई चर्चा, सभी अवैध निर्माण जल्द हटेंगे

विधायक द्वारा निर्देश दिया गया है कि सुपेला संडे मार्केट में कार्यवाही करते हुए निगम स्वामित्व के जमीन में जो अवैध निर्माण किए है, उनको हटाना है।

निगम क्षेत्र में जो भी निर्माणाधीन पानी टंकी एवं पाइप लाईन का कार्य कराया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता में ध्यान देते हुये कार्य कराएं।

वास्तविक आबंटिती संचालन न कर रहे हों तो जिला चयन समिति से आबंटन निरस्त कराएं

निगम द्वारा प्रदाय आवास, गुमटी एवं दुकान जिनका कोई वास्ताविक आबंटिती नहीं हैं, और अवैध बसाहट व संचालित है ऐसे आबंटन को जिला चयन समिति द्वारा निरस्त कराया जाना है। घासीदास नगर, जवाहर नगर, कोसा नाला के आवासों में बसे नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास द्वारा निर्मित मकानों में श प्राथमिकता देते हुये स्थानांतरित करना होगा।

नवरात्रि और दीपावली के पूर्व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने विधायक ने दिए निर्देश

प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नवरात्रि एवं दिवाली के पूर्व ठीक करा लिया जावे।

सिवरेज ट्रीटमेंट प्लाट में स्वीकृत कार्य को आदर्श प्लांट के रूप में निर्माण किया जावे। जिससे नाला के गंदे पानी को फिल्टर कर नदी में बहाया जा सके और आम नागरिकों के लिये नुकसान दायक न हो। 

निगम क्षेत्र में स्थित उद्यानों का मरम्मत/संधारण कराया जावे।

उद्यानों में पूर्व से स्थापित झुले, फिसलपट्टी जैसे खेल उपकरण एवं योग सामग्रीयों का संधारण कराया जावे।

विधायक ने बताया कि बीएसपी के निदेशक चितरंजन महापात्रा से टाउनशिप क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा की गयी है जिसके अनुसार बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा तत्पर हैं।

टाउनशिप में आवश्यक कार्य के लिए BSP प्रबंधन से करें‌ पत्राचार

नगर निगम टाउनशिप क्षेत्र के कार्य की आवश्यकता को बीएसपी प्रबंधन को पत्राचार करते हुये सूचित कर दें। टाउनशिप क्षेत्र में सड़क, साफ-सफाई, बिजली एवं पानी जैसे मूलभूत सेवाओं का व्यवस्था बीएसपी प्रबंधन द्वारा किया जाता है तथा अन्य निर्माण के लिये भी तैयार हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भेलवा तालाब नेहरू नगर एवं संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर व्यवस्थित कराया जावे, जिससे आम नागरिको को सुविधा मिले।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि आकाश गंगा सब्जी मण्डी में अवैध दुकानों को हटाने की कार्यवाही कि जावेगी। कुल आबंटन के अतिरिक्त अवैध रूप से दुकान संचालित कर रहे हैं, उनको हटाने हेतु प्रकिया चल रही है।

झारखंड के मंत्री का Facebook पेज हैक, अश्लील कंटेंट देख समर्थकों में मचा हड़कंप
Chhattisgarh Cabinet Meeting Breaking : किसानों से लेकर लॉजिस्टिक सेक्टर तक, कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले – यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच
MP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – ‘जुमा हर हफ्ते आता, होली साल में एक बार’
Google Birthday Date: गूगल हुआ 27 साल का, इंटरनेट की दुनिया में ऐसे बना बादशाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था चिकन, फूड सेंटर पर 2 हजार का जुर्माना

गणेश चतुर्थी के दिन मांस-मटन की बिक्री पर…

Korba Medical College
Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में फिर बाइक चोरी, CCTV नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग एक बार…

Hathband Police
Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत

तीजा मनाने मां के साथ मामा के घर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?