CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश

स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Fake Encounter Case Chhattisgarh
Fake Encounter Case Chhattisgarh

राजस्व निरीक्षकों की अलग-अलग बनेगी वरिष्ठता सूची

सीजी भास्कर​, 27 अगस्त​। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर के एक स्कूल परिसर में हुई तीन साल की बच्ची मुस्कान की मौत के मामले में परिवार को दो लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है।

Contents
  • राजस्व निरीक्षकों की अलग-अलग बनेगी वरिष्ठता सूची
  • राजस्व निरीक्षकों की अलग-अलग बनेगी वरिष्ठता सूची

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश विभु दत्त गुरु की बेंच ने कहा कि यह राशि एक माह के भीतर मृतका के माता-पिता को दी जाए और इसकी अनुपालन रिपोर्ट जिला कलेक्टर दाखिल करें।

बता दें कि 14 अगस्त को बिलासपुर के तालापारा घोड़ादाना स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी के बाहर खेलते समय तीन साल की मुस्कान पर लोहे का पाइप गिर गया था।

यह पाइप डीजे संचालक रोहित देवांगन ने लापरवाही से दीवार के सहारे रख दिया था। गंभीर चोट लगने पर बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस जांच में हादसे की पुष्टि लापरवाही से हुई, जिसके बाद आरोपित डीजे संचालक और एक अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

परिवार को भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से ₹50,000 की सहायता दी जा चुकी है। वहीं अब हाई कोर्ट ने बच्ची के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

राजस्व निरीक्षकों की अलग-अलग बनेगी वरिष्ठता सूची

राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया है।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एके प्रसाद ने राजस्व विभाग में सीधी भर्ती के तहत नौकरी प्राप्त करने वाले आरआइ राजस्व निरीक्षक और पटवारी से पदोन्नत​ होकर आरआइ बनने वाले कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची अलग-अलग बनाने के निर्देश राज्य सरकार को दिए हैं।

अलग-अलग वरिष्ठता सूची की मांग करते हुए हितेश कुमार एवं 35 अन्य राजस्व निरीक्षकों ने अधिवक्ता मतीन सिद्धीकी के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ताओं की सबसे बड़ी आपत्ति इस बात पर थी कि दोनों धाराओं को एक ही वरिष्ठता सूची में रखा जाता है।

इससे कम शैक्षणिक योग्यता वाले पदोन्नत पटवारी सीधी भर्ती वाले स्नातक निरीक्षकों से ऊपर आ जाते हैं।

इसका असर यह होता है कि पदोन्नति के अवसर, जैसे कि सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख और नायब तहसीलदार जैसे उच्च पद, पदोन्नत होने वाले अमूमन 12वीं पास पटवारियों को मिल जाते हैं, जबकि सीधी भर्ती वाले डिग्रीधारी राजस्व निरीक्षक पीछे रह जाते हैं।

Raipur Pitbull Attack Case: अनुपम नगर में पिटबुल का कहर, दो व्यापारियों पर हमला, मालिक पर FIR
Vaishali Nagar Breaking : अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, FSSAI सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता-रिकेश सेन
बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान – रिकेश सेन
छत्तीसगढ़ के बालोद में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां खंडित
School Reopening : स्कूल खुलने की तारीख को लेकर क्यों फैली भ्रम की स्थिति, मंत्री ने जारी किया बड़ा स्पष्टीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?