CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रस्सी से हाथ बांधे, पैरों में बेड़ियां…पोते को ठेले पर ले स्कूल जा रहा था दादा

रस्सी से हाथ बांधे, पैरों में बेड़ियां…पोते को ठेले पर ले स्कूल जा रहा था दादा

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 27 अगस्त​। एक बुजुर्ग दादा अपने ही पोते के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार करता दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दादा अपने पोते को रस्सियों और बेड़ियों से बांधकर रिक्शे में स्कूल ले जा रहा था।

Contents
  • दादा को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • बच्चे के अधिकारों का हनन

सबसे दु:खद बात यह थी कि मासूम बच्चा जन्म से ही दृष्टिहीन है।

पंजाब के अमृतसर से इंसानियत को झकझोर देने वाली यह घटना सामने आई है।

लोहगढ़ में इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  वीडियो में दिखता है कि ठेले पर दादा बच्चे को बांधकर ले जा रहा है। 

बच्चे के हाथ रस्सियों से बंधे हैं और पैर में बेड़ियां हैं। बच्चा जोर-जोर से रोता रहा और वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा।

यह दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए। उसी दौरान स्थानीय समाजसेवी शिवम मेहता की नजर इस घटना पर पड़ी।

उन्होंने तुरंत रिक्शे का पीछा किया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

दादा को पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे को रस्सियों से मुक्त कराया।

बच्चे की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 
 उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दादा को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। 

पूछताछ में दादा ने सफाई दी कि बच्चा पिछले तीन महीनों से स्कूल जाने से इंकार कर रहा था। बार-बार कहने के बावजूद वह तरह-तरह के बहाने बनाता था।

दादा का कहना था कि इसी वजह से उसने कठोर कदम उठाया, ताकि बच्चा स्कूल जाने से कतराए नहीं।

हालांकि, यह तर्क किसी के गले नहीं उतरा। स्थानीय लोग दादा की हरकत से गुस्से में आ गए और जमकर नाराजगी जताई।

बच्चे के अधिकारों का हनन

लोगों ने आरोप लगाया कि यह बच्चे के अधिकारों का हनन है और दादा का तरीका क्रूरता की श्रेणी में आता है।

वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दादा को सख्त चेतावनी दी और समझाया कि भविष्य में दोबारा ऐसा कदम न उठाया जाए। 

इसके साथ ही पुलिस ने दादा से लिखित रूप में आश्वासन लिया कि वह आगे बच्चे के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करेगा।

समाजसेवियों ने भी पुलिस प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाई जाए और जरूरत पड़ने पर बच्चे को विशेष संस्थानों में शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, फिलहाल बच्चा अपने दादा की देखरेख में है। 

मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य ने तैयार की इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी, राज्य में जल्द होगी लागू, छत्तीसगढ़ होगा देश का दूसरा राज्य
RI भर्ती 2024 पर बवाल: 72 में 13 चयनित, ‘रिश्तेदारी’ के नाम पर चयन प्रक्रिया कटघरे में…
Fire breaks out again in Shanichari vegetable market : बिलासपुर मंडी की 15 दुकानें जलकर खाक
ESIC Recruitment 2026 : बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 118 पदों पर आवेदन शुरू
विधायक रिकेश ने किया आह्वान, कहा – भिलाइयंस सपरिवार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 25-26 को अवश्य देखने चलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Flood
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के…

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?