CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर…’, RJD की संसद में चर्चा की मांग, बीजेपी ने किया पलटवार

‘पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर…’, RJD की संसद में चर्चा की मांग, बीजेपी ने किया पलटवार

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

RJD Demands Special Session: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भारत पाक के बीच युद्ध विराम में अमेरिका के कथित मध्यस्थता पर सरकार को घेरा है. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया और कहा यह राजनीति करने का वक्त नहीं है. सबको मिलकर सेना का मनोबल में बढ़ाना चाहिए. दरअसल भारत पाक के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई को युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई. इसके बाद आरजेडी की तरफ से पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशनल सिंदूर, सीजफायर और उसके उल्लंघन पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है.

पूरा हिंदुस्तान आश्चर्यचकित है- मृत्युंजय तिवारी

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश देख रहा था कि भारतीय सेना के पराक्रम का डंका पूरे विश्व में बज रहा है. भारतीय सेना आतंकियों के अड्डों को निशाना बना रही थी. आतंक के आकाओं को सबक सिखा रही थी. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा की. इससे पूरा हिंदुस्तान आश्चर्यचकित हो गया कि आखिर किस परिस्थिति में सीजफायर की घोषणा हुई है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारी मांग है कि इन सारी स्थितियों को स्पष्ट करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए. देश को भरोसे में लिया जाए और बिंदुवार तरीके से पहलगाम आतंकी हमला, आपरेशन सिंदूर, सीजफायर व उसके उल्लंघन पर विस्तृत चर्चा हो. हमारे विरोधी आतंकिस्तान को एक कड़ा संदेश जाए कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. सेना के पराक्रम वीरता शौर्य को भी सब मिलकर कर धन्यवाद दें.

आरजेडी पर बीजेपी का पलटवार

बता दें कि आरजेडी समेत तमाम विपक्षी दल भी यह मांग कर रहे हैं. वहीं जिस तरह से अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद सीजफायर हुआ. यह पूरा देश जानना चाहता है कि किस परिस्थिति में यह हुआ? वहीं आरजेडी पर पलटवार करते हुए बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान से कभी समझौता नहीं किया जा सकता है. यह पूरा मामला युद्ध से जुड़ा हुआ है. आतंकवाद से जुड़ा है. विपक्षी दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. यह समय है एकता का. सबको मिलकर सेना का मनोबल में बढ़ाना चाहिए. आतंकवाद से मुक्ति पाने के लिए सबको एकजुट होकर रखना चाहिए.

भारत ने ठुकराया कश्मीर पर मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- सिर्फ PoK लौटाने पर पाकिस्तान से होगी बात
मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़, घायलों का इलाज और हॉस्टल निर्माण में सहयोग… विमान हादसे पर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा
रायपुर में उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ शुरू, जल्द न्याय का भरोसा
जो बांद्रा-वर्ली सी लिंक मैंने बनाया, वहीं 2 बार कटा मेरा चालान… गडकरी को देने पड़े इतने पैसे
IPL Playoffs Scenario : रोचक हुई प्लेऑफ की जंग… अब 8 टीमें रेस में, नई टीम जीत सकती है खिताब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?