CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh South Korea Investment : निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास की नई दिशा, मुख्यमंत्री की KITA से सार्थक मुलाकात

Chhattisgarh South Korea Investment : निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास की नई दिशा, मुख्यमंत्री की KITA से सार्थक मुलाकात

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
Chhattisgarh South Korea Investment
Chhattisgarh South Korea Investment

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए (Chhattisgarh South Korea Investment) तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “दक्षिण कोरिया के साथ हमारे संबंध केवल व्यापारिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भी हैं। आज के इस संवाद से छत्तीसगढ़ और कोरिया के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और कौशल विकास के नए द्वार खुलेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक उद्योगों में अवसर प्राप्त होंगे और प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार निवेशकों को सुगम वातावरण, त्वरित स्वीकृतियाँ और आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि (Chhattisgarh South Korea Investment) के तहत KITA के साथ यह सहयोग छत्तीसगढ़ को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

बैठक के दौरान KITA के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून ने भी छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों और संसाधनों में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और आने वाले समय में साझेदारी के ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। साथ ही, तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, बल्कि यहाँ का युवा वर्ग मेहनती और कुशल है। कोरियाई कंपनियों के साथ जुड़कर उन्हें स्किलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की मानव संसाधन क्षमता वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी। यह साझेदारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता और वैश्विक साझेदारी का आदर्श उदाहरण बनेगा।

New GST Impact : पैदल ही बाजार पहुंचे सीएम साय, महिला उपभोक्ता ने बताया कितना हुआ फायदा
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
Baghel’s slams at AAP leaders : पार्टी बदलने पर कहा ‘अपनी असली जगह लौट रहे’
Husband Kills Wife Lover : पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या की

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Road Construction : 9 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की तस्वीर, गुरुनानक चौक से शक्ति चौक तक होगा डामरीकरण
Bilaspur Road Construction : 9 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की तस्वीर, गुरुनानक चौक से शक्ति चौक तक होगा डामरीकरण

बिलासपुर शहर की जर्जर सड़कों (Bilaspur Road Construction)…

Balod Patwari Suspension : छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए 11 पटवारियों पर गिरी गाज, पांच तहसीलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Balod Patwari Suspension : छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए 11 पटवारियों पर गिरी गाज, पांच तहसीलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बालोद जिले की पांच तहसीलों में पदस्थ 11…

Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश
Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर
Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

इसके लिए प्रदेश के शासकीय और निजी हाई…

Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?