CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » No Helmet No Petrol Rule : दुर्ग के बाद इस जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नया आदेश लागू, बिना हेलमेट बंद होगा पेट्रोल

No Helmet No Petrol Rule : दुर्ग के बाद इस जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नया आदेश लागू, बिना हेलमेट बंद होगा पेट्रोल

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
No Helmet No Petrol Rule
No Helmet No Petrol Rule

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और दोपहिया वाहन चालकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों ने ‘‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’’ नियम पर सहमति जताई।

बैठक में तय किया गया कि आने वाले एक सप्ताह तक पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा और इसके लिए चेतावनी फ्लेक्सी एवं पोस्टर लगाए जाएंगे। साथ ही, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर मुनादी भी कराई जाएगी। इसके बाद प्रशासन (No Helmet No Petrol Rule) को सख्ती से लागू करने आदेश जारी करेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क सुरक्षा अभियान को आमजन के बीच जनआंदोलन का रूप देने के लिए पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की सक्रिय भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल कानून नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का अहम साधन है। सभी संचालकों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए अपने सुझाव और विचार भी रखे।

इसके साथ ही बैठक में मानवता की सेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता अभियान के तहत सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों ने मौके पर ही रसीद कटाकर आजीवन सदस्यता ग्रहण की। सोसायटी का आजीवन सदस्य बनने के लिए 1000 रुपये और संरक्षक बनने के लिए 25 हजार रुपये सेवा शुल्क तय है। इस अवसर पर गौरेला के मथुरा पेट्रोल पंप संचालक उमेश अग्रवाल और पेंड्रा के काव्या पेट्रोल पंप संचालक आदित्य साहू ने संरक्षक सदस्यता ली।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित जिले के विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से जुड़े कई पंप संचालकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

इस निर्णय से जिले में सड़क सुरक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि ‘‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’’ (No Helmet No Petrol Rule) नियम को प्रभावी बनाने से आम जनता में हेलमेट पहनने की आदत विकसित होगी और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर अंकुश लगेगा।

Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, दो हिरासत में
Injured deer strays from the forest and reaches the village : वन विभाग को सौंपी जानकारी
Wildlife Crime : छत्तीसगढ़ में गर्भवती बायसन का बेरहमी से शिकार, सिर-पैर काटकर भ्रूण निकाला गया
Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Raipur Crime News : ₹100 के लिए भड़की रंजिश, पत्नी के सामने युवक की कैंची से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?