CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड पिंदर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने तोड़ा ड्रग नेटवर्क

पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड पिंदर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने तोड़ा ड्रग नेटवर्क

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Money Laundering Case
Money Laundering Case

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना कवलजीत सिंह उर्फ पिंदर को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • लवजीत से मिली कड़ी, पिंदर तक पहुंची पुलिस
  • ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आती थी हेरोइन
  • कई राज्यों में फैला नेटवर्क
  • फैशन डिजाइनर युवती फरार
पिंदर वही तस्कर है जो पाकिस्तान से हेरोइन और अन्य ड्रग्स मंगाकर कई राज्यों में सप्लाई करता था। उसे गुरुवार देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर लाया गया।

लवजीत से मिली कड़ी, पिंदर तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने पहले ही उसके सहयोगी लवजीत सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया था। लवजीत की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिले सुरागों से पुलिस पिंदर तक पहुंची।

अब पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क का राज़ खुल जाएगा और आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आती थी हेरोइन

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन (जिसे स्थानीय भाषा में चिट्टा कहा जाता है) और अन्य नशे की खेप मंगाता था। पिंदर इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था। 

उसके लोकल गैंग में एक थर्ड जेंडर समेत आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर शामिल थे, जो रायपुर के बार, क्लब और होटलों में ड्रग्स सप्लाई करते थे।

कई राज्यों में फैला नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिंदर का नेटवर्क रायपुर तक सीमित नहीं था। वह पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हेरोइन और एमडीएमए जैसी ड्रग्स सप्लाई करता था।

इस गैंग से जुड़े कई लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सुवित श्रीवास्तव (राजनांदगांव), अनिकेत मालधरे (गोंदिया, महाराष्ट्र), मुकेश सिंह (टाटीबंध) और जुनैद उर्फ शेख चिला शामिल हैं।

फैशन डिजाइनर युवती फरार

पिछले कुछ महीनों में रायपुर पुलिस अब तक तीन दर्जन से ज्यादा आरोपितों को पकड़ चुकी है। हालांकि, इस नेटवर्क से जुड़ी मुंबई की एक फैशन डिजाइनर युवती अभी भी फरार है।

पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई और अन्य महानगरों में फैले ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

State Level Youth Festival : 23 से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 4000 से अधिक लोग होंगे शामिल
Babulal Marandi Family Assault: हजारीबाग में दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM की बहू से मारपीट, FIR दर्ज
Rat Killers Eaten By Mistake : मिठाई समझकर खा ली चूहे मारने की दवा, 60 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जनवरी 2026 से लागू होंगी सिफारिशें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?