CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Safety: महिलाओं के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित, दिल्ली-पटना सबसे असुरक्षित

Women Safety: महिलाओं के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित, दिल्ली-पटना सबसे असुरक्षित

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Women Safety
Women Safety

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन (Women Safety) रिपोर्ट में सामने आया है कि मुंबई, कोहिमा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक और ईटानगर देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों के रूप में उभरे हैं, जबकि पटना, जयपुर, फरीदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, श्रीनगर और रांची को सबसे कम सुरक्षित माना गया है। सर्वे में देश के 31 प्रमुख शहरों में 2,770 वयस्क महिलाओं की राय ली गई। रिपोर्ट के अनुसार 10 में से छह महिलाओं ने अपने शहर में खुद को सुरक्षित महसूस किया जबकि लगभग 40 प्रतिशत ने खुद को असुरक्षित माना।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने गुरुवार को इस रिपोर्ट का विमोचन किया। महिला सुरक्षा के मानकों में संपूर्ण सुरक्षा, पड़ोस, परिवहन, शिक्षा, कार्यस्थल, स्वास्थ्य, मनोरंजन और ऑनलाइन उत्पीड़न शामिल हैं। रिपोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न की घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। 2024 में 7 प्रतिशत महिलाओं ने उत्पीड़न का सामना किया, जिसमें 18 से 24 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं में जोखिम अधिक था।

अध्ययन में रात के समय सुरक्षा की धारणा में तेज गिरावट देखी गई। शैक्षणिक संस्थान (86 प्रतिशत सुरक्षित) विशेष रूप से दिन के समय सुरक्षित माने गए, लेकिन रात में या परिसर के बाहर सुरक्षा की भावना में गिरावट महसूस की गई। पड़ोस (38 प्रतिशत) और सार्वजनिक परिवहन (29 प्रतिशत) को उत्पीड़न के हॉटस्पॉट के रूप में सबसे अधिक बार चिह्नित किया गया। रहाटकर ने कहा कि यह रिपोर्ट महिलाओं की सुरक्षा चिंताओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रिपोर्ट में मुख्य रूप से (Women Safety) को ध्यान में रखते हुए शहरों का विश्लेषण किया गया और यह समझा गया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन और परिवहन तक फैली हुई है।

Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद पोस्ट को किया शेयर, इलाहाबाद हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत
BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार और सुपरवाइजर पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 43 वर्ष तक के उम्मीदवार 1 जुलाई तक करें आवेदन
Ayushman Registration Suspended : दो निजी अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन निलंबित, जानिए वजह
हापुड़: छत पर पढ़ रही थी छात्रा… तभी बंदरों ने किया अटैक, हमले से बचने के चक्कर में गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

रायपुर, 13 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस और आगामी…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

रायपुर, 13 अगस्त : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

अम्बिकापुर, 13 अगस्त : जनपद पंचायत मैनपाट की…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

रायपुर, 13 अगस्त : बस्तर में शांति, एकता…

Independence Day 2026 : अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 13 अगस्त : इस बार स्वतंत्रता दिवस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?