CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident Report 2023 : सड़क हादसों की बढ़ी रफ्तार, अफसर बेसुध और सरकार लाचार

Road Accident Report 2023 : सड़क हादसों की बढ़ी रफ्तार, अफसर बेसुध और सरकार लाचार

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share
Road Accident Report 2023
Road Accident Report 2023

सीजी भास्कर, 30 अगस्त : देश में सड़क दुर्घटनाओं पर वर्ष 2023 की नई रिपोर्ट (Road Accident Report 2023) आ गई, लेकिन हाल वही पुराना। बीते वर्ष की तुलना में 4.2 प्रतिशत हादसे बढ़ गए, इनमें जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी और फिर अधिकतर हादसों (68.4 प्रतिशत) का ठीकरा वाहनों की तेज गति (Overspeeding) पर फोड़ दिया गया। एक बार फिर रिपोर्ट में ‘सरकारी चिंता’ जोड़ी गई है कि ‘कुछ करना होगा।’ मगर यह देख-सुनकर अब सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी नाक-भौं सिकोड़ रहे हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि सड़क सुरक्षा के लिए जिस तरह के ठोस प्रयास होने चाहिए, वे हुए ही नहीं। ये आरोप निराधार नहीं कहे जा सकते, क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बार-बार उलाहना देते हैं कि विभाग के अफसर अकर्मण्य हैं, लेकिन प्रश्न यही है कि कार्रवाई आखिर होती क्या है? लिहाजा, रिपोर्ट का निष्कर्ष यही है कि हादसों की रफ्तार इसलिए थमी नहीं है क्योंकि अफसर बेसुध हैं और सरकार शायद लाचार।

इंटरनेशनल रोड कांग्रेस इंडिया चैप्टर के सलाहकार प्रो. पीके सिकदर का कहना है कि तमाम खामियों को छिपाते हुए हमेशा ओवरस्पीडिंग (Overspeeding Accidents) पर ठीकरा फोड़ दिया जाता है। कैसे मान लिया जाए कि पुलिस ने तेज गति का जो कारण बताया है, वही सही है। बड़ा हादसा होने पर भी अफसर दो-तीन दिन बाद जांच के लिए पहुंचते हैं, जबकि हादसे की मूल वजह तुरंत जांच पर ही स्पष्ट हो सकती है। सवाल यह भी है कि जब सभी हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे मौजूद ही नहीं हैं तो कैसे तय किया गया कि ओवरस्पीडिंग थी। उनका सवाल इसलिए भी सटीक है, क्योंकि सरकारी आंकड़ा खुद कहता है कि अभी तक केवल 20 हजार किलोमीटर हाईवे नेटवर्क पर ही एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा सका है, जबकि नेशनल व स्टेट हाईवे का कुल नेटवर्क लगभग 3.25 लाख किलोमीटर लंबा है।

भारत सरकार की सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. कमल सोई का कहना है कि यदि हादसों का कारण ओवरस्पीडिंग है तो मंत्रालय बताए कि इसे रोकने के ठोस उपाय कौन से किए गए? पश्चिमी देशों में तो हर जगह स्पीड रडार लगाए गए हैं, जबकि यहां व्यावसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने की योजना अब भी धूल फांक रही है। यह इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Intelligent Transport System) तकनीक है, जो वाहन के फ्यूल सप्लाई सिस्टम से जुड़कर अतिरिक्त ईंधन को इंजन में जाने ही नहीं देता। डॉ. सोई का मानना है कि केवल ओवरस्पीडिंग ही नहीं, बल्कि वाहनों की फिटनेस में घालमेल और खराब रोड इंजीनियरिंग भी हादसों की बड़ी वजह हैं।

दुर्ग में आगजनी से 5 दुकानें जलकर राख:युवक ने दुकान-गाड़ी को किया आग के हवाले; CCTV वीडियो वायरल
Bhim Army Worker Suicide : भीम आर्मी कार्यकर्ता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने थाना इंचार्ज व दारोगा पर 75,000 रुपये की मांगे का आरोप लगाया
हिमाचल के मंडी में सड़क से नीचे गिरी सरकारी बस, 5 यात्रियों की मौत
Navratri Viral Photo : नवरात्रि स्पेशल, गरबा टाइमिंग का अनोखा बोर्ड वायरल, लिखा है – “पुलिस आने तक…”
पश्चिम बंगाल: फंदे से लटकता मिला BJP नेता का शव, रस्सी से बंधे थे दोनों हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?