CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब के नशे में हेडमास्टर स्कूल पहुंचे, कलेक्टर और पीएम का नाम तक नहीं बता पाए – कुर्सी पर बच्चों के बीच सोते मिले

शराब के नशे में हेडमास्टर स्कूल पहुंचे, कलेक्टर और पीएम का नाम तक नहीं बता पाए – कुर्सी पर बच्चों के बीच सोते मिले

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अगस्त |

Contents
  • न कलेक्टर पहचान पाए, न पीएम का नाम
  • स्कूल की पढ़ाई पर पड़ा असर
  • ग्रामीणों का आरोप – अक्सर नशे में आते हैं
  • शिक्षक ने बताई हकीकत
  • शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

कोरबा, छत्तीसगढ़।
करतला ब्लॉक के परसाभांठा प्राथमिक स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और कुर्सी पर बैठते ही सो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

न कलेक्टर पहचान पाए, न पीएम का नाम

वायरल वीडियो में हेडमास्टर से ग्रामीणों ने कई सवाल पूछे। जब उनसे जिले के कलेक्टर का नाम पूछा गया तो वे जवाब नहीं दे पाए। प्रधानमंत्री का पूरा नाम पूछने पर उन्होंने केवल “मोदी” कहा और झुंझलाते हुए बोले कि परेशान मत करो।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर उन्होंने पुराना जवाब देते हुए “रमन सिंह” कहा, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सके। इतना ही नहीं, जब उनसे ‘Beautiful’ का स्पेलिंग पूछा गया तो वे जवाब नहीं दे पाए।

स्कूल की पढ़ाई पर पड़ा असर

गुरुवार दोपहर ग्रामीण जब स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर अपने दफ्तर में दोनों पैर फैलाकर गहरी नींद में सो रहे थे। उस समय स्कूल में 46 बच्चे मौजूद थे, लेकिन केवल एक शिक्षक कक्षा ले रहे थे। दूसरी कक्षा के बच्चे बिना पढ़ाई के इधर-उधर खेलते दिखे।

ग्रामीणों का आरोप – अक्सर नशे में आते हैं

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं। शिकायतों के बावजूद विभाग ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों का भविष्य दांव पर है, जबकि हेडमास्टर लाखों का वेतन लेते हैं लेकिन पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते।

शिक्षक ने बताई हकीकत

स्कूल में पदस्थ शिक्षक देव प्रसाद बर्मन ने कहा कि हेडमास्टर पिछले 2-3 दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे। गुरुवार को संकुल प्रभारी निरीक्षण के लिए आए थे और उन्होंने पूरे मामले का उल्लेख निरीक्षण पंजी में किया है। बर्मन का कहना है कि वे अकेले सभी कक्षाओं को एक साथ संभाल नहीं सकते।

शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) संदीप पांडे ने बताया कि हेडमास्टर का शराब के नशे में वीडियो वायरल हुआ है। विभाग ने इसकी जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भेज दी है। जल्द ही हेडमास्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Paddy Procurement Protest : धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग पर NH-130 धुर्वागुड़ी में कांग्रेस का चक्काजाम
Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’
Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल
Police’s ‘Operation Lost and Found’ successful : 151 गुम मोबाइल लौटाए गए
सुप्रीम कोर्ट ने किया तलाक मंजूर…! पति अपनी पत्नी को देगा 5 करोड़ का सेटेलमेंट अमाउंट, शादी के सात वचनों के बाद आठ इस बिन्दुओं पर अदालत ने दिया यह फैसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?