CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1,396 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में ED ने पोर्श, BMW और जेवर किए जब्त

1,396 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में ED ने पोर्श, BMW और जेवर किए जब्त

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। ईडी ने देश के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों में से एक की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ओडिशा के भुवनेश्वर में तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान एजेंसी ने बड़ी मात्रा में कीमती सामान और दस्तावेज बरामद किए हैं।

Contents
  • 1396 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला
  • ईडी की जांच जारी
ED ने अपनी कार्रवाई में करीब 7 करोड़ रुपये की 10 लग्जरी गाड़ियां और 3 सुपरबाइक्स ज़ब्त की हैं। इनमें पोर्श कायेन, मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, BMW, एक्स7, ऑडी ए3, मिनी कूपर और प्रीमियम होंडा गोल्ड विंग मोटरसाइकिल शामिल हैं।

ED ने 1.12 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, 13 लाख रुपये कैश और अचल संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। दो लॉकर भी जब्त किए हैं।

शक्ति रंजन दाश के आवास और उनकी कंपनियों मेसर्स अनमोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स अनमोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों पर छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई मेसर्स इंडियन टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड द्वारा की गई 1,396 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की गई थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत की गई।

1396 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, आईटीसीओएल और उसके डायरेक्टरों ने साल 2009 से 2013 के बीच बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के एक ग्रुप से धोखाधड़ी कर कर्ज लिए थे।

ईडी का आरोप है कि इस दौरान इन्होंने बैंकों को गुमराह करने के लिए फर्जी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्टें प्रस्तुत कीं और फर्जी बिक्री दिखाई। ये कर्ज कभी भी उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं किए गए।

इससे पहले ईडी ने इस मामले में कुल 310 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं।

अप्रैल 2025 में कुर्क की गई संपत्तियों में से 289 करोड़ रुपये की संपत्ति बैंकों के संघ को लौटा दी गई।

ईडी की जांच जारी

जांच में सामने आया कि ITCOL और इससे जुड़ी कुछ फर्जी कंपनियों ने लगभग 59.80 करोड़ रुपये की राशि अनमोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (AMPL), ओडिशा के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

ED के अनुसार AMPL के MD शक्ति रंजन दाश ने जान बूझकर ITCOL के राकेश कुमार शर्मा की मदद की ताकि बैंक से मिले कर्ज को दूसरी जगह भेजा जा सके और ओडिशा में खनन गतिविधियों में उसका उपयोग किया जा सके।

शक्ति रंजन दाश ने इस धनराशि (अपराध की आय) को AMPL के खातों में जमा किया जिसे कंपनी ने अपने वैध इनकम के रूप में दिखाया। इस मामले की जांच अभी जारी है।

Arang Road Development Project: आरंग में सड़कों पर उतरा विकास, 2155.97 लाख की बड़ी स्वीकृति से बदलेगा इलाका
Gondwana Express : अब यहां भी रुकेगी गोंडवाना एक्सप्रेस, रेलवे ने दी मात्र 2 मिनट व इतने सेकेंड की मंजूरी
Diwali Picks 2025: दिवाली से पहले इन 5 शेयरों पर करें दांव, एक्सपर्ट बोले- ‘पोर्टफोलियो में चमक लौटेगी’
मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द के मरीज की मौत, परिजनों का आरोप- समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली, डॉक्टरों की लापरवाही
‘राहुल गांधी को PAK से मिलती है सराहना, क्या यह गर्व की बात है?’, कांग्रेस नेता पर भड़के बृजभूषण सिंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?