CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार

Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार

By Newsdesk Admin 01/09/2025
Share
Juvenile Escape
Juvenile Escape

सीजी भास्कर, 1 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह (Juvenile Escape) से रविवार सुबह चार किशोर बाल अपराधी बाथरूम का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए। सभी बाल अपराधियों को महज दो दिन पहले ही कोहड़िया के नए भवन में शिफ्ट किया गया था। सभी फरार किशोर जांजगीर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सुधार गृह से (Juvenile Escape) हुई हो। इससे पहले रिस्दी से बालको स्थित भवन में शिफ्टिंग के दौरान शुभारंभ की रात ही दो किशोर रोशनदान तोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद महज दो महीने में सुधार गृह को कोहड़िया के सरकारी भवन में स्थानांतरित किया गया। लेकिन वहां भी सुरक्षा में चूक सामने आ गई।

25 लाख में हुआ था भवन का जीर्णोद्धार

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस सुधार गृह को रिसड़ी के किराए के भवन से हटाकर पहले बालको थाने के लिए बने लेकिन वर्षों से खाली पड़े भवन में स्थानांतरित किया गया था। विभाग की कार्यक्रम अधिकारी ने DMF और विभागीय फंड से 25 लाख रुपए की लागत से भवन का जीर्णोद्धार कराया था।

रोशनदान तोड़कर फरार हुए किशोर

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने कोहड़िया के एक पुराने शासकीय भवन को बाल संप्रेक्षण गृह के लिए उपयुक्त मानते हुए वहां जल्द शिफ्टिंग के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले ही (शुक्रवार को) बाल संप्रेक्षण गृह को कोहड़िया के इस भवन में स्थानांतरित किया गया, और अब वहां से चार किशोर बाथरूम के रोशनदान को तोड़कर फरार हो गए। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल घटना की जानकारी CSEB चौकी पुलिस को दे दी गई है और सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुनः समीक्षा की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

Newsdesk Admin 01/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?