CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, शिकायत होगी डायल 112 पर

अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, शिकायत होगी डायल 112 पर

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर |

Contents
  • रायपुर में हादसों का डरावना रिकॉर्ड
  • रोजाना काटे जा रहे सैकड़ों ई-चालान
  • पहले भी लागू हुआ था नियम, पर नाकाम रहा
  • एसएसपी ने बताया जिम्मेदारी भरा कदम

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज यानी 1 सितंबर से बिना हेलमेट पेट्रोल लेना अब नामुमकिन हो गया है।

छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने यह सख्त फैसला लिया है। इसके तहत शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
अगर कोई ग्राहक इस नियम का उल्लंघन कर हंगामा करता है, तो पंप संचालक सीधे डायल 112 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

पुलिस और प्रशासन ने इस अभियान को पूरा समर्थन दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि विवाद करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

रायपुर में हादसों का डरावना रिकॉर्ड

पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि बीते 7 महीनों में 214 लोगों की मौत सिर्फ हेलमेट न पहनने की वजह से हुई है।

वहीं, 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कार चालकों में सीट बेल्ट नहीं लगाने से 20 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।

रोजाना काटे जा रहे सैकड़ों ई-चालान

ट्रैफिक पुलिस ने अब बिना हेलमेट वालों को समझाना छोड़ सीधा ई-चालान करना शुरू कर दिया है।

  • पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपए जुर्माना
  • दूसरी बार 1000 रुपए
  • हर बार जुर्माना दोगुना
शहर में औसतन रोज 1200 ई-चालान किए जा रहे हैं, जिनमें से 350 चालान सिर्फ हेलमेट उल्लंघन पर होते हैं। 
सीट बेल्ट नियम तोड़ने वालों को कैमरे से पकड़ना मुश्किल होता है, इसलिए पुलिस सड़क पर रोककर कार्रवाई करती है।

पहले भी लागू हुआ था नियम, पर नाकाम रहा

कुछ साल पहले भी रायपुर में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम लागू हुआ था, लेकिन कड़ाई न होने की वजह से यह कारगर नहीं हो पाया।

लोग उधार में हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाते और फिर वापस कर देते थे। इस बार प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को खुद सख्ती बरतने की जिम्मेदारी दी है।

एसएसपी ने बताया जिम्मेदारी भरा कदम

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा का विषय है, इसलिए इस पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है

कि सामाजिक हित के लिए उठाए गए कदम को पुलिस पूरा सहयोग दे। अगर कोई इसमें बाधा डालता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
Cabinet meeting has begun : साय कैबिनेट की बैठक हुई शुरू, नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर होगी चर्चा…
Micro Irrigation Scheme : किसानों के लिए बड़ी सौगात, 31.73 करोड़ की कोड़ेबोड़ सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूरी
Rescue Operation : मछली पकड़ने गए दो युवक नाले में बह गए, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम
BJP MLA cyber-cheated in Raipur : नेता के पीए बनकर ठगों ने ऐंठे 10 हजार रुपए
गुरूजन ही हम सभी के भविष्य को देते हैं आकार – MLA रिकेश, कैंप क्षेत्र की 47 स्कूलों के 550 शिक्षकों का हुआ सम्मान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

Assault Case
Assault Case : घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वाहन खड़ा करने को लेकर (Assault Case) हुए…

Kharra Village
Kharra Village :  दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन

बेमेतरा जिले के ग्राम खर्रा में दूषित पानी…

Food Department
Food Department : बिलासपुर में मिठाई दुकानों की जांच, तीन दुकानों से लिए गए सैंपल

दीपावली के मद्देनजर बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?