CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दिव्यांगों के आरक्षण पर सरकार का रहेगा अंतिम अधिकार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दिव्यांगों के आरक्षण पर सरकार का रहेगा अंतिम अधिकार

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर |

Contents
  • कोर्ट ने याचिका की मांग खारिज की
  • मामला क्या है?
  • खुद रखी अपनी दलील
  • सरकार ने दी दलील

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सहायक प्राध्यापक भर्ती से जुड़ी एक अहम याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है

कि किसी भी पद पर दिव्यांग अभ्यर्थियों का आरक्षण तय करने का अधिकार राज्य सरकार और नियुक्ति करने वाली संस्था के पास है।

कोर्ट ने याचिका की मांग खारिज की

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि नियोक्ता ही यह तय कर सकता है कि किसी पद के लिए कौन-सी दिव्यांग श्रेणी उपयुक्त होगी।

इसलिए चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोई भी उम्मीदवार रोस्टर या आरक्षण को चुनौती नहीं दे सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने दृष्टिहीन और कम दृष्टि वाले अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

मामला क्या है?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने साल 2019 में सहायक प्राध्यापक के 1384 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें वाणिज्य विषय के 184 पद भी शामिल थे। इसी दौरान 23 फरवरी 2019 को जारी एक आदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या में संशोधन किया गया।
रायगढ़ की सरोज क्षेमनिधि ने इस संशोधन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सरोज ने परीक्षा और इंटरव्यू पास किया, लेकिन चयन सूची में जगह नहीं मिली। 

उनका आरोप था कि PSC ने दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए 2% आरक्षण का पालन नहीं किया, जो दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के खिलाफ है।

खुद रखी अपनी दलील

सुनवाई के दौरान सरोज के वकील ने केस से नाम वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पैरवी खुद की। सरोज का कहना था कि वाणिज्य विषय में भी दृष्टिहीन और कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षण होना चाहिए।

सरकार ने दी दलील

राज्य सरकार और PSC की ओर से कहा गया कि कला संकाय में दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए पहले से आरक्षण लागू है। लेकिन वाणिज्य और विज्ञान विषयों में कार्य की प्रकृति ऐसी है, जहां दृष्टिहीन श्रेणी के अभ्यर्थियों को समायोजित करना संभव नहीं है। इसके बदले सरकार ने एक हाथ और एक पैर दिव्यांग श्रेणी को वाणिज्य विषय में आरक्षण दिया है।

Krishak Unnati Yojana : धान बोनस से किसानों को मिली नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ा कृषि मशीनीकरण
Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी
Bharatpur Rural Bus Service : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीणों में खुशी की लहर, भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू
Karregutta Tiranga Yatra : कभी नक्सलियों का गढ़ रहा कर्रेगुट्टा, अब तिरंगे से रोशन होगा इलाका
Snapchat Fraud Case : प्यार का झांसा देकर 65 हजार की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

Canada Plane Crash
Canada Plane Crash :  कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में…

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime :  गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत

गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?