CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर संभाग में बाढ़ और आपदा राहत की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

बस्तर संभाग में बाढ़ और आपदा राहत की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

By Newsdesk Admin
01/09/2025
Share

सीजी भास्कर​, 01 सितम्बर​। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़ और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

Contents
  • अतिवृष्टि से 115 करोड़ की क्षति
  • स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन पर जोर
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
  • बैठक में शामिल अधिकारी

इस बैठक में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री व जिले के प्रभारी केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी भी शामिल हुए।

अतिवृष्टि से 115 करोड़ की क्षति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26-27 अगस्त की अतिवृष्टि से बस्तर संभाग में जन-धन और अधोसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। चारों जिलों में करीब 115 करोड़ रुपये की क्षति का आकलन किया गया है।

उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावित ग्रामीण भी राहत कार्यों से संतुष्ट हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थिति सामान्य होने तक राहत और स्वास्थ्य शिविर लगातार चलते रहें। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयां और जरूरी परामर्श तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही कलेक्टरों को प्रभावित परिवारों को राहत राशि अविलंब जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन पर जोर

स्वास्थ्य संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कराने और मलेरिया, टाइफाइड व जलजनित रोगों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल स्रोतों में क्लोरीनेशन और परीक्षण की अनिवार्यता पर भी जोर दिया।

आपदा प्रबंधन सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि पशु-हानि मुआवजे के लिए नए निर्देशों के अनुसार आवंटन सुनिश्चित किया जाए। 
वहीं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित न होने देने और सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

चारों जिलों के कलेक्टरों ने पीपीटी प्रस्तुति के जरिए बाढ़ से हुई क्षति, राहत कार्यों और प्रभावितों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक नुकसान नदी-नालों के किनारे बसे गांवों को हुआ है। हालांकि, समय पर रेस्क्यू और राहत सामग्री पहुंचाने से हालात काबू में हैं।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत, सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव, बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत बस्तर के सीईओ प्रतीक जैन सहित एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे
दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत एसयूवी ड्राइवर ने दो बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो युवतियों समेत 5 की मौत
उस कमबख्त को पार्टी से निकालो, नहीं तो यूपी भेजो… औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी पर भड़के सीएम योगी
Collector Meeting Review : कलेक्टर ने लगाई अफसरों की क्लास, कहा- समय पर निपटाओ हर केस , नहीं तो…!
दुर्ग यूनिवर्सिटी में अवैध दुकानें बेधड़क संचालित: प्रबंधन ने कहा– छात्र हित में, कलेक्टर बोले– जानकारी नहीं..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पत्रकार रूपेंद्र भारती ने किया रक्तदान, सेवा का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी
Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी

गांव से लेकर शहर तक लोगों ने दीप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?