CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SU-57 Fighter Jet in India : भारत में एसयू-57 विमान बनाने के लिए निवेश का आंकलन कर रहा रूस

SU-57 Fighter Jet in India : भारत में एसयू-57 विमान बनाने के लिए निवेश का आंकलन कर रहा रूस

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
SU-57 Fighter Jet in India
SU-57 Fighter Jet in India

सीजी भास्कर, 2 सितंबर : भारत और रूस के बीच गहरी हो रही रणनीतिक साझेदारी के बीच रक्षा क्षेत्र में नया अध्याय जुड़ने वाला है। रूस इस समय यह आकलन कर रहा है कि भारत में अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (SU-57 Fighter Jet in India) बनाने के लिए कितना निवेश करना पड़ेगा। भारत ने पहले ही स्पष्ट किया है कि उसे कम से कम दो से तीन स्क्वाड्रन पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है। इस दौड़ में रूसी एसयू-57 और अमेरिकी एफ-35 दोनों मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को पहले ही नासिक संयंत्र में एसयू-30 एमकेआइ लड़ाकू विमानों के निर्माण का लाइसेंस मिल चुका है। सूत्रों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर यही संयंत्र (SU-57 Fighter Jet in India) विमानों के निर्माण में उपयोग हो सकता है। इसके अलावा देश के अन्य उत्पादन केंद्र, जहां रूसी उपकरण बनाए जाते हैं, उन्हें भी पांचवीं पीढ़ी के विमान निर्माण में शामिल किया जा सकता है। इससे लागत कम करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि रूस की संबंधित एजेंसियां भारत में संभावित निवेश का अध्ययन कर रही हैं। वहीं, हाल के वर्षों में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई बैठकों में एस-500 और एस-400 जैसी अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के साथ-साथ अन्य रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हो चुकी है। रूसी पक्ष लगातार भारत से (SU-57 Fighter Jet in India) खरीदने का आग्रह करता रहा है।

उधर, अमेरिका भी भारत के साथ एफ-35 सौदे को आगे बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है। इसके बावजूद भारत ने रूस से दूरी बनाने के दबाव को ठुकरा दिया है। यहां तक कि रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी पाबंदियों का सामना करने के बावजूद भारत अपने रणनीतिक फैसलों पर अडिग रहा। इस बीच भारत स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान परियोजना पर भी काम कर रहा है, जिसे पिछले वर्ष मंजूरी दी गई थी।

Nikita Nagdev Appeal: सीमा के उस पार से उठी इंसाफ की पुकार, पति पर लगाए गंभीर आरोप
ट्रेन में 56 युवतियों को नौकरी के बहाने ले जाया जा रहा था …., TTE की सतर्कता से बची ….!
Job for Land Scam: लालू यादव को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट का 3 जून को आएगा फैसला
किराये के मकान में अवैध बार, 1.6 लाख की विदेशी शराब जब्त, मोबाइल खोलेगा “राज”
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी की चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

देश-दुनिया

Tejas Aircraft Update : क्रैश की खबरों पर HAL ने किया साफ इनकार, बताया – सिर्फ ग्राउंड पर आई थी तकनीकी खराबी

23/02/2026
देश-दुनिया

नमक कम क्यों है… पहले पीटा, फिर छत से फेंक दिया; 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की कर दी हत्या

04/07/2025
Election Commission
देश-दुनिया

Election Commission : चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील

17/11/2025
Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसम

Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता

17/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?