CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wife Kills hHusband For Lover : नवविवाहिता ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला, 30 दिनों में पांच बार प्रयास, छठी बार वह जान गवां बैठा

Wife Kills hHusband For Lover : नवविवाहिता ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला, 30 दिनों में पांच बार प्रयास, छठी बार वह जान गवां बैठा

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून : Wife Kills hHusband For Lover :  इंदौर के बहुचर्चित राजा रंघुवशी हत्याकांड के बाद अब तेलंगाना के गडवाल जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति तेजेश्वर को मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने इस संबंध में महिला ऐश्वर्या, उसके प्रेमी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के मैनेजर तिरुमाला राव समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला ने 18 मई को युवक से शादी की थी और एक महीने के भीतर ही पति को मरवा डाला। हालांकि एक माह के भीतर तेजेश्वर की जान लेने के लिए पांच बार प्रयास किए गए, लेकिन छठी बार वह अपनी जान गवां ही बैठा। राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी पत्नी सोनम ने शादी के चंद दिनों के बाद प्रेमी के साथ मिलकर मेघालय में राजा को मरवा दिया था।

खास बात ये है कि महिला व उसका प्रेमी राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर ही उसे मारना चाहते थे। प्लान था कि महिला तेजश्वर को बाइक लेकर चलने के लिए मनाएगी। रास्ते में दोनों पर हमला होगा और तेजेश्वर को मार डाला जाएगा और महिला प्रेमी के साथ भाग जाएगी। आरोपित सोच रहे थे इससे पुलिस भ्रमित हो जाएगी और हत्या-अपहरण के कोण से जांच में जुटी रहेगी। हालांकि बाद में उन्होंने इस प्लान को बदल दिया और दूसरी साजिश रची। यही नहीं, 23 वर्षीय ऐश्वर्या ने अपने पति की बाइक पर चुपके से एक जीपीएस डिवाइस लगवाया हुआ था ताकि वह उसकी गतिविधियों को ट्रैक कर सके।

घटनाक्रम के अनुसार, तेलंगाना का लैड सर्वेयर तेजेश्वर 17 जून की सुबह घर से निकला और फिर लौटा नहीं। उसके भाई ने 18 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में तेजेश्वर का शव 21 जून को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पन्यम के एक खेत में गली-सड़ी अवस्था में मिला। कलाई पर ‘अम्मा’ नाम के एक टैटू से उसकी शिनाख्त हुई।

यूं पकड़े गए आरोपित

गडवाल पुलिस के प्रमुख टी. श्रीनिवास राव के अनुसार, पुलिस जांच के दौरान घटना वाले दिए एक सीसीटीवी फुटेज में तेजेश्वर एक कार में परिचितों के साथ जाता दिखा। जब कार सवार नागेश, परशुराम और राजेश से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि तिरुमाला राव व ऐश्वर्या के कहने पर उन्होंने वारदात की है। हत्या अभियुक्तों ने उसे एक लैंड सर्वें के बहाने कार में बिठाया। वह कार में चालक के बगल वाली सीट पर था। बीच रास्तें में आरोपितों ने उसके सिर पर वार किया। उसका गला रेता और फिर पेट में चाकू घोप दिया। बाद में शव ले जाकर फेंक दिया। हत्या के बाद मुख्य आरोपित राव ने हत्या में शामिल तीनों लोगों को दो लाख रुपये का भुगतान किया था।

पहले मां तो फिर बेटी को प्रेम जाल में फंसाया 

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित तिरुमाला राव कुरनूल में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में प्रबंधक था। उसके अपने कार्यालय में काम करने वाली एक महिला सफाईकर्मी के साथ अवैध संबंध बन गए। बाद में महिला की बेटी ऐश्वर्या के साथ भी राव ने प्रेम संबंध स्थापति कर लिए और उससे शादी करने तक का वादा कर लिया। महिला को जब पता चला तो उसने बेटी पर दबाव बनाया और बीते माह तेजेश्वर से उसकी शादी कर दी।

शादी के दिन भी महिला व प्रेमी के बीच हुई थी वीडियो काल

शादी वाले दिन भी महिला एश्वर्या व प्रेमी राव के बीच वीडियो काल हुई थी। काल रिकार्ड से पता चला कि दोनों में फरवरी से जून के बीच 2,000 से अधिक बार फोन पर बातचीत हुई। दोनों घंटों वीडियो काल करते थे। शादी के बाद दोनों तेजेश्वर को रास्ते से जल्द से जल्द हटाने को जुगत में थे।

ससुराल में रही ऐश्वर्या ताकि शक न हो

तेजेश्वर की हत्या के बाद भी ऐश्वर्या अपने ससुराल में रही ताकि किसी को शक न हो लेकिन यह तरकीब काम नहीं आई। जैसे ही तेजेश्वर लापता हुआ उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और ऐश्वर्या और राव पर शक जाहिर किया। तेजेश्वर के बड़े भाई तेजवर्धन ने कहा कि जब भाई लापता हुआ तो उसकी पत्नी ऐश्वर्या ने एक आंसू नहीं बहाया। उसे काई गम ही नहीं था।

ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी
बीपीएससी शिक्षिका और ढाई माह के मासूम की दर्दनाक मौत, हाइवा ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
छत्तीसगढ़ के लाल की उड़ान अंतरिक्ष की ओर: NASA को भेजा था मेल, अब अमेरिका से आया बुलावा
15 मिनट दो फिर देखो…सोशल मीडिया से नागपुर को जलाने की साजिश का पर्दाफाश
ISIS Suspected Minors: भिलाई के फरीद नगर से चार नाबालिग ATS की पूछताछ के बाद परिजनों को लौटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?