CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur-Bhopal Daily Flight: रायपुर से भोपाल की रोजाना उड़ान 20 सितंबर से

Raipur-Bhopal Daily Flight: रायपुर से भोपाल की रोजाना उड़ान 20 सितंबर से

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Raipur-Bhopal Daily Flight
Raipur-Bhopal Daily Flight

सीजी भास्कर, 2 सितंबर। त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट से नई उड़ान सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।

अब रायपुर से भोपाल के लिए 20 सितंबर से रोजाना फ्लाइट सेवा उपलब्ध होगी। अभी तक यह उड़ान सप्ताह में केवल तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती थी।

यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने इसे दैनिक (Raipur-Bhopal Daily Flight) सेवा के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसी तरह रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की मांग तेजी से उठ रही है। स्थानीय ट्रैवल एसोसिएशन और कारोबारी संगठनों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि लंबे समय से इन रूटों पर सीधी कनेक्टिविटी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

उनका कहना है कि वर्तमान में यात्रियों को कारोबार और निजी कारणों से दिल्ली, भुवनेश्वर या भोपाल होते हुए अन्य शहरों तक जाना पड़ता है।

इस वजह से समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं, जबकि सीधी उड़ान शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

ट्रैवल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रमन जादवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से विभिन्न राज्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।

ऐसे में सीधी फ्लाइट सेवा (Raipur-Bhopal Daily Flight) न केवल यात्रियों के लिए राहत भरी होगी, बल्कि प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे। व्यापारिक यात्राओं के साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा के लिए भी लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एयरलाइंस स्तर पर रायपुर से अन्य रूटों के लिए उड़ान विस्तार की कवायद जारी है।

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रायपुर से जयपुर और राजकोट के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

इन नए रूटों के शुरू होने से प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी (Raipur-Bhopal Daily Flight) को नई पहचान मिलेगी और यात्रियों को बिना अतिरिक्त समय और खर्च के आसानी से अन्य राज्यों तक पहुंचने का विकल्प उपलब्ध होगा।

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63.25 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने डाले हथियार
Illegal casino raided at Raipur resort : पोकर-रमी टेबल सील, संचालकों को नोटिस जारी
Zahrili Wine : छत्तीसगढ़ में देसी शराब के सेवन के बाद दो ग्रामीणों की मौत, मुंह से निकलने लगा झाग
Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?