CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wildlife Poaching Prevention : शिकार के पूर्व तीन शिकारियों को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

Wildlife Poaching Prevention : शिकार के पूर्व तीन शिकारियों को वन विभाग ने किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Wildlife Poaching Prevention
Wildlife Poaching Prevention

सीजी भास्कर, 02 सितम्बर : वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए बलौदाबाजार वनमंडल ने एक बड़ी कार्रवाई (Wildlife Poaching Prevention) को अंजाम दिया। देवपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने 31 अगस्त की रात कसौंदी बीट में गश्त के दौरान शिकार की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी 11 केवी बिजली लाइन से जीआई तार जोड़कर वन्य प्राणियों को मारने की साजिश रच रहे थे।

कार्रवाई के दौरान जीआई तार, दवाइयों की खाली शीशियाँ, लकड़ी की खूंटी, प्लास्टिक पाइप और बांस की डांगिनी जब्त की गई। वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह सफलता हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक और रात्रिकालीन गश्त की सुदृढ़ व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस त्वरित कार्रवाई से संभावित शिकार रोका गया, जो वन विभाग की सजगता और तत्परता (Forest Department Action) को दर्शाता है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बालाराम बरिहा (50 वर्ष), गणेशराम बरिहा (28 वर्ष) और गुनसागर बरिहा (51 वर्ष) के रूप में हुई, जो सभी ग्राम कुम्हारी, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से वन्य प्राणियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आमजन और युवाओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी विभाग को दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जंगल और वन्यजीवों की रक्षा (Wildlife Conservation) संभव है।

Jashpur Road Approval : जशपुर को 30.59 करोड़ की सौगात, 9 नई सड़कों से बदलेगी तस्वीर
Woman Self Immolation Case Durg: कोर्ट आदेश की कार्रवाई के दौरान महिला कांग्रेस नेता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
Land Acquisition Notification : मनेंद्रगढ़ की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की राह पर
NQAS Certification : जिला अस्पताल के इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्टैंडर्ड परखने आएगी एनक्यूएएस की टीम
Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?