CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI से बनी दुर्गा प्रतिमाओं पर विवाद, हिंदू संगठनों का विरोध

AI से बनी दुर्गा प्रतिमाओं पर विवाद, हिंदू संगठनों का विरोध

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 सितम्बर |

Contents
  • हिंदू संगठनों का आरोप – “देवी को अर्धनग्न दिखाया गया”
  • “कार्टून जैसी मूर्ति बनाना आस्था से खिलवाड़”
  • बजरंग दल का बयान – “गणेश के बाद अब दुर्गा माता का अपमान”
  • मूर्तिकारों का पक्ष – “हम ऑर्डर पर मूर्ति बना रहे”
  • प्रशासन की नजर

रायपुर के माना क्षेत्र में नवरात्रि की तैयारियों के बीच मां दुर्गा की AI-प्रेरित और कार्टून जैसी प्रतिमाओं को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकारों के स्टॉल पर पहुंचकर विवादित प्रतिमाओं के निर्माण पर रोक लगवाई। संगठनों का आरोप है कि इन प्रतिमाओं में देवी स्वरूप का अपमान किया गया है।

हिंदू संगठनों का आरोप – “देवी को अर्धनग्न दिखाया गया”

विहिप के जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने कहा कि मां दुर्गा को आधे कपड़े पहनाकर मूर्ति बनाई जा रही थी, जो धार्मिक आस्था के खिलाफ है। उन्होंने मूर्तिकार से कहा –

“अगर ऐसी तस्वीरें बनवाकर अपनी मां-बाप की पूजा कर सकते हो तो ही देवी का ऐसा स्वरूप बनाना सही है। अन्यथा हम FIR दर्ज कराएंगे।”

“कार्टून जैसी मूर्ति बनाना आस्था से खिलवाड़”

योगेश सैनी ने मूर्तिकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के पारंपरिक स्वरूप से छेड़छाड़ अस्वीकार्य है। उन्होंने साफ कहा कि अगर इस तरह की मूर्तियां फिर से बनाई गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल का बयान – “गणेश के बाद अब दुर्गा माता का अपमान”

बजरंग दल कार्यकर्ता विजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि पहले भगवान गणेश की AI मूर्तियों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी और अब मां दुर्गा को बच्चों की तरह दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास धर्म के साथ खिलवाड़ हैं और जिम्मेदारों पर FIR दर्ज होनी चाहिए।

मूर्तिकारों का पक्ष – “हम ऑर्डर पर मूर्ति बना रहे”

विवाद के बीच मूर्तिकारों ने सफाई दी कि यह उनकी गलती नहीं है। उनके मुताबिक, ग्राहक खुद फोटो लाकर वैसी ही प्रतिमा बनवाते हैं। उन्होंने कहा –

 “हम तो सिर्फ मूर्ति बनाने वाले हैं, जीवन-यापन के लिए काम करते हैं। FIR उन पर कराइए जो ऐसे डिजाइन लेकर आते हैं।”

प्रशासन की नजर

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखने और धार्मिक माहौल बिगड़ने से रोकने की बात कही है।
Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर
Naxal Encounter : छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़, शीर्ष माओवादी नेता ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद
Lightning Strike Alert: सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची की मौत; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम मिजाज
कोयला घोटाला: रानू-सौम्या समेत चार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक; EOW केस में जेल में ही रहेंगे
Bhilai Traffic Police’s ‘Sunday Action’: नो-पार्किंग पर गिजी गाज, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट्स भी जब्त, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?