CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Power Company : अब छत्तीसगढ़ में भी चमकेंगी जापान-कोरिया जैसी स्मार्ट बिल्डिंग्स – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh Power Company : अब छत्तीसगढ़ में भी चमकेंगी जापान-कोरिया जैसी स्मार्ट बिल्डिंग्स – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share
Chhattisgarh Power Company
Chhattisgarh Power Company

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भी सरकारी इमारतें जापान और कोरिया देशों की बिल्डिंग जैसी बनेंगी, जिसमें सभी सुविधाएँ होंगी और पूरी तरह ग्रीन एनर्जी पर आधारित होंगी। ये बिल्डिंग अपने उपयोग के लिए सूर्य की रोशनी से स्वयं बिजली पैदा करेंगी।


उन्होंने यह बातें छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन के शिलान्यास के अवसर पर वास्तुविद और मॉडल को देखकर कही। मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 24 में पॉवर कंपनी के नए मुख्यालय भवन का विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ नींव रखी।


उन्होंने इस अवसर पर वहां मौल का पौधा भी लगाया। इस शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्व सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू क्रमशः अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने समारोह में नए भवन का आर्किटेक्चर और डिजाइन देखकर कहा कि मैं पिछले सप्ताह जापान और कोरिया गया था, वहां जैसी इमारतें(Chhattisgarh Power Company) हैं, पॉवर कंपनी की प्रस्तावित नई बिल्डिंग भी उसी तरह दिखाई दे रही है। आने वाले समय में यहां भी वैसी ही इमारतें दिखाई देंगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य और विद्युत कंपनियों के रजत जयंती वर्ष की बधाई दी। नवा रायपुर में मंत्रालय सहित सभी विभागों के कार्यालय संचालित हैं,


इसलिए उत्पादन, पारेषण और वितरण कंपनियों का मुख्यालय नई डिजाइन के साथ यहां बनाया जा रहा है। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि वे गुणवत्ता और समय का ध्यान रखते हुए इसका निर्माण पूरा करवाएं। ताकि यह प्रदेश के विकास का प्रतीक बने और दूसरे विभाग भी इसी तरह की इमारतें बनवाए, जिसमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान जीरो पॉवर कट स्टेट के रूप में है, इसे बनाए रखने के लिए हमने वृहद कार्ययोजना बनाई है और उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। हमनें नई उद्योग नीति 2024-2030 लागू की है। हमने 32 हजार मेगावॉट बिजली पैदा करने के लिए एमओयू किया है। इसमें थर्मल पॉवर, सोलर पॉवर और पंप स्टोरेज हाइडल पॉवर प्लांट शामिल हैं।


भविष्य में छत्तीसगढ़ पूरे देश को बिजली देने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि अब हम हाफ बिजली योजना से मुफ्त बिजली योजना की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, इसके तहत प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है, जिसमें घर-घर में सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा की जा रही है। हम लगातार विकास की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने कहा कि पॉवर कंपनी के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का संयुक्त मुख्यालय यहां होगा, जिससे बेहतर समन्वय के साथ प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के कार्य को संचालित किया जाएगा। यह नई बिल्डिंग 217 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है।


इसे तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। डॉ. यादव ने बताया कि इस भवन की खास बात यह होगी कि इसमें चारों ओर लगे कांच के आवरण से बिजली पैदा होगी। इस कांच में एक पतली फिल्म लगी होगी, जिसे बिल्डिंग फोटो इंटीग्रेटेड फिल्म कहा जाता है, सूरज की रोशनी से यह बिजली पैदा करती है। उन्होंने कहा कि यह बिल्डिंग एक मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा पर आधारित हो। यह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो और ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता के अनुरूप बनाया जा रहा है।


नौ मंजिला इस इमारत में 1300 अधिकारी-कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगा तथा बेसमेंट में 350 वाहनों के पार्किंग का इंतजाम होगा। इसमें ई-व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पॉवर कंपनी का नया भवन जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और अधिक लगन के साथ कार्य का वातावरण प्रदान करेगा। छत्तीसगढ पॉवर सरप्लस स्टेट है, यही इसका बड़ा आधार हमारे यहां मौजूद खनिज कोयला(Chhattisgarh Power Company) है। अब हमें ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ना होगा। इस भवन में 1200 किलोवॉट बिजली सोलर प्लांट के जरिए पैदा होगी। यह भवन ऊर्जा संरक्षण बिल्डिंग के रूप में पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है।

यह दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मैं बस्तर जैसे सूदूर वनांचल क्षेत्र से आता हूं, पहले गांवो में बिजली खंभा लगवाने तक के लिए अर्जियां आती थीं। अब हर गांव में बिजली पहुंचने से सबके विकास के रास्ते खुल गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव व ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष राजेश कुमार राणा, उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला, वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर एवं निदेशक आरए पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एसके कटियार एवं मंच संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने किया।

CG Revenue Officers Strike  : राजस्व व्यवस्था पर लगा ब्रेक, 7 जून तक बंद रहेंगे तहसील कार्यालय
Fake Police Job Scam : 11 लाख लेकर दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, प्रोफेसर समेत 8 पर धोखाधड़ी का केस
दो दिन से लापता बुजुर्ग की खारून नदी में मिली लाश, मंदिर जाने निकले थे, लौटे नहीं…
छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों के लिए राहत: 30 अप्रैल तक बिना सरचार्ज कर सकेंगे भुगतान…
Durg Bilaspur Commissioner System : रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी कमिश्नर राज की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खाका किया तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?