CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Ganesh Pandal Controversy : रायपुर गणेश पंडाल में आइटम सॉन्ग पर 4 घंटे हंगामा और अब FIR

Raipur Ganesh Pandal Controversy : रायपुर गणेश पंडाल में आइटम सॉन्ग पर 4 घंटे हंगामा और अब FIR

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Raipur Ganesh Pandal Controversy
Raipur Ganesh Pandal Controversy

सीजी भास्कर, 5 सितंबर। राजधानी रायपुर के लाखे नगर इलाके में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा विवाद (Raipur Ganesh Pandal Controversy) खड़ा हो गया।

Contents
  • लाइट बंद, भजन गूंजे
  • FIR दर्ज

सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा लगाए गए पंडाल में भगवान गणेश की (AI Idol) स्थापना की गई थी, जिस पर राम भक्त सेना और अन्य (Hindu Organizations) ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

संगठनों का कहना था कि जब तक प्रतिमा विसर्जित नहीं की जाएगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर हालात को काबू में रखने के लिए 12 थानों के थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद प्रतिमा को पर्दे से ढक दिया गया। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। करीब चार घंटे तक चले इस हंगामे के बाद संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

लाइट बंद, भजन गूंजे

विवाद के दौरान बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता तालियां बजाकर भगवान हनुमान के भजन गाते रहे। पंडाल में स्टेज की लाइट बंद करवा दी गई थी।

इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पंडाल में पहुंचती रही और वे गणपति जी की तस्वीरें क्लिक करते रहे। इस पूरे घटनाक्रम ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया।

FIR दर्ज

हिंदू संगठनों ने समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंडाल (Raipur Ganesh Pandal Controversy) में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इस पर आजाद चौक पुलिस ने लाखे नगर गणेश समिति के खिलाफ (FIR) दर्ज कर ली है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समिति को पहले भी भगवान की प्रतिमा मूल स्वरूप में स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव किया गया।

राम भक्त सेना महानगर, रायपुर के प्रवक्ता खेमासागर हियाल ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

इसमें कहा गया है कि 4 सितंबर की सुबह करीब 2:18 बजे समिति ने फिल्मी और अश्लील गीतों के साथ डांस कार्यक्रम कराया, जो परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है।

Cut government spending : अफसरों के दौरे कम, अब ऑनलाइन बैठकों पर जोर
Chhattisgarh Cabinet Dispute : साय कैबिनेट में 14वें मंत्री की नियुक्ति पर सियासत गरमाई, कांग्रेस जाएगी हाईकोर्ट
Child Rights Course : छत्तीसगढ़ के छात्र अब पढ़ेंगे बाल संरक्षण के पाठ, प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू
Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार
Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव
US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने…

WhatsApp APK File Cyber Fraud
APK File Cyber Fraud : WhatsApp पर APK फाइल आई, ऑटो डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 4.15 लाख

APK File Cyber Fraud : पुलिस अब यह…

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?