CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NHM Employees Protest : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा खत्म नहीं हुआ हमारा आंदोलन, सरकार पर भ्रामक जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

NHM Employees Protest : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कहा खत्म नहीं हुआ हमारा आंदोलन, सरकार पर भ्रामक जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

By Newsdesk Admin
06/09/2025
Share
NHM Employees Protest
NHM Employees Protest

सीजी भास्कर, 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश इस समय मौसमी बीमारियों से ग्रसित चल रहा है ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन (NHM Employees Protest) की घोषणा की थी जो अब भी जारी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने बताया कि, विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी का उल्लेख करते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का वादा किया गया था, परंतु सरकार बनने के 20 माह होने के बाद और 160 से अधिक ज्ञापन मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक सांसदों को देने के पश्चात भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

निराश होकर वर्ष 2024 के विधानसभा मानसून सत्र के दौरान 22 एवं 23 जुलाई को दो दिवसीय प्रदर्शन, 1 मई 2025 को विश्व मजदूर दिवस तथा इसी वर्ष विधानसभा मानसून सत्र के दौरान 16 तथा 17 जुलाई को पुनः दो दिवसीय प्रदर्शन (NHM Employees Protest) किया गया। 17 जुलाई को ही राज्य कार्यालय के उच्च अधिकारियों को यह अवगत कराया गया था कि यदि 15 अगस्त तक किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो उसके पश्चात कर्मचारी आंदोलन पर जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। अवगत होना चाहेंगे कि शासन की इस प्रकार की अपेक्षा और सुस्ती ने ही 16 हज़ार एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना छोड़ आंदोलन पर जाने को विवश किया। स्पष्ट है कि, इस पूरे आंदोलन के लिए पूरी तरह से शासन और प्रशासन का अपेक्षा पूर्ण व्यवहार ही जिम्मेदार है।

आंदोलन के दौरान ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा यह कहा गया कि 10 सूत्री मांगों में से मुख्य मांग का निराकरण केंद्र सरकार की अनुमति से होगा, जबकि संघ का कहना है कि स्वास्थ्य राज्य का मामला है, ऐसे में इसमें पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की बनती है। जिन अन्य पांच मांगों पर शासन द्वारा सहमति की बात कही गई है, उस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ को निम्न बिंदुओं के आधार पर आपत्ति है:

1- ट्रांसफर नीति में विलंब
2- सीआर व्यवस्था में पारदर्शिता का अभाव
3- 10 लाख तक का कैशलेस बीमा अभी लागू नहीं हुआ
4- लंबित 27% वेतन वृद्धि को केवल 5% किया गया
5- दुर्घटना या बीमारी में सवैतनिक अवकाश का सीमित प्रावधान

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ (NHM Employees Protest) का कहना है कि नियमितकरण, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, पब्लिक हेल्थ कैडर जैसी जरूरी मांगों को किनारे कर शासन अपनी उपलब्धि बता रहा है जो सही नहीं है। राज्य शासन के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बार-बार यह कहा जाना कि इसमें केंद्र की मंजूरी जरूरी है, पूरी तरह गलत जानकारी है। भारत सरकार के संयुक्त सचिव मनोज झालानी द्वारा प्रेषित पत्र और सितंबर 2025 में सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी में यह साबित हुआ कि एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार है।

आंदोलन के दौरान शासन ने दमनपूर्ण कार्यवाही करते हुए सभी को 24 घंटे के भीतर वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने की चेतावनी दी। इसके विरोध में राज्य स्वास्थ्य भवन का घेराव करते हुए कर्मचारियों ने पत्र फाड़कर जला दिया। बाद में उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा हुई, परंतु कोई समाधान नहीं निकला और आंदोलन जारी रहा। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से वीडियो मैसेज के माध्यम से हस्तक्षेप की अपील की, किंतु शाम को ही कर्मचारी संघ के प्रदेश और जिला स्तरीय 29 पदाधिकारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया। इसके विरोध में 4 सितंबर को पूरे प्रदेश के बचे हुए कर्मचारियों ने अपने-अपने जिला कार्यालय में सामूहिक त्यागपत्र देकर आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की।

शासन और कर्मचारियों के बीच आपसी संवाद की कमी से प्रदेश की जनता की मुश्किलें बढ़ीं। हड़ताल के कारण पोषण पुनर्वास केंद्र, स्कूलों और आंगनबाड़ी में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी-मलेरिया की जांच, प्रसव कार्य, टीकाकरण, नवजात शिशु स्वास्थ्य केंद्र जैसी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ शासन से यह मांग करता है कि वह तत्काल संवाद के माध्यम से हल निकाले।

Live-in Relationship Legal Validity: लिव-इन से वैध पति-पत्नी का रिश्ता नहीं बनता, हाईकोर्ट ने साफ किया कानून
IPS Dangi Case : डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, शासन को 7 दिन में जवाब देने का आखिरी मौका
Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Steel from Chhattisgarh : मिजोरम में बना देश का दूसरा सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा आइजोल
Bastar Forest Fire Prevention Campaign : प्यासे कंठों को पानी पिलाकर लिया जा रहा ये कड़ा संकल्प!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?