CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Investor Connect 2025 : बस्तर की किस्मत बदलने वाला मेगा इन्वेस्टमेंट समिट 11 को, 200 से अधिक दिग्गज निवेशकों की होगी एंट्री

Bastar Investor Connect 2025 : बस्तर की किस्मत बदलने वाला मेगा इन्वेस्टमेंट समिट 11 को, 200 से अधिक दिग्गज निवेशकों की होगी एंट्री

By Newsdesk Admin
09/09/2025
Share
Bastar Investor Connect 2025
Bastar Investor Connect 2025

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देने और बस्तर को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में भव्य इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन (Bastar Investor Connect 2025) अब तक के सबसे बड़े निवेश संवर्धन प्रयासों में गिना जा रहा है।

इससे पहले यही पहल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर जैसे बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलता के साथ हो चुकी है। नवंबर 2024 से अब तक इन आयोजनों के जरिये 6.65 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार को मिले हैं। अब बारी है कि इन संभावनाओं को बस्तर जैसे समृद्ध लेकिन पिछड़े क्षेत्र तक पहुँचाया जाए, जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई कहानी लिखने के लिए तैयार खड़ा है।

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट, राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के अनुरूप है। इस नीति का मकसद केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों को मजबूत बनाना भी है। खासतौर पर बस्तर की आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक धरोहर का संरक्षण करते हुए आधुनिक औद्योगिक विकास को संतुलित गति देना सरकार का बड़ा लक्ष्य है।

इस औद्योगिक नीति के अंतर्गत 1000 करोड़ से अधिक निवेश करने वाली या 1000 से अधिक रोजगार देने वाली परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। औषधि निर्माण, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र उद्योग, आईटी व डिजिटल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। पर्यटन क्षेत्र में होटल, इको-टूरिज़्म, वेलनेस सेंटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और खेल सुविधाओं को लेकर आने वाली परियोजनाओं पर 45 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। यह कदम (Bastar Investor Connect 2025) को निवेशकों के लिए और भी आकर्षक बनाएगा।

ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि बस्तर के 88 प्रतिशत ब्लॉक ग्रुप-3 श्रेणी में आते हैं, जिससे निवेशकों को अधिकतम नीति लाभ का आश्वासन मिलेगा। यही कारण है कि निवेशक इस आयोजन को बस्तर की विकास यात्रा में गेम-चेंजर मान रहे हैं।

सरकार ने इस नीति में समावेशी विकास पर विशेष ध्यान दिया है। एससी/एसटी उद्यमियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी और नक्सलवाद प्रभावित परिवारों को भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को नई औद्योगिक इकाइयों में रोजगार देने पर पाँच वर्षों तक वेतन पर 40 प्रतिशत सब्सिडी (अधिकतम 5 लाख प्रतिवर्ष) मिलेगी। वहीं बस्तर में स्टील सेक्टर की इकाइयों को 15 वर्षों तक रॉयल्टी रीइम्बर्समेंट की सुविधा दी जाएगी। यह कदम उद्योगपतियों में भरोसा बढ़ाने और लंबे समय तक निवेश स्थिरता देने वाला है।

सरकार को विश्वास है कि बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में देश-विदेश से 200 से अधिक बड़े निवेशक, उद्योगपति और स्थानीय उद्यमी भाग लेंगे। इस मंच पर सहयोग, विकास और साझेदारी के नए अवसर खुलेंगे। आयोजन में कई अहम एमओयू (MoUs) साइन होने की संभावना है, जो आने वाले वर्षों में बस्तर को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर के युवाओं को कौशल और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। औद्योगिक नीति की हर पहल इस सोच के साथ बनाई गई है कि स्थानीय समुदायों को लाभ मिले और प्रदेश की समृद्धि घर-घर तक पहुँचे।

बस्तर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट (Bastar Investor Connect 2025) न सिर्फ विकास की गति को तेज करेगा, बल्कि यह आयोजन बस्तर को सतत् और समावेशी विकास का मॉडल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यहां अवसरों और लाभों का सीधा प्रवाह जनता तक पहुँचेगा और यह क्षेत्र औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का नया प्रतीक बनेगा।

बिलासपुर में सड़कों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त:कोर्ट ने जिम्मेदारों से पूछा- अफसर बताएं कि हालत कब सुधरेगी; PWD-निगम कमिश्नर से मांगा शपथ पत्र
CG News : बारनवापारा जंगल में फिर दिखाई दिया बाघ, 8 गांवों में अलर्ट जारी, कई महीनों से इलाके में दहशत
Raipur Development Review : विकास कार्यों में लापरवाही पर महापौर सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
ACB Arrested 2 Patwari’s : एसीबी के हत्थे चढ़े दो रिश्वतखोर पटवारी, फ्री में होने वाले इस काम के लिए मांगें थे पैसे
शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की याचिका खारिज की, ACB की कार्रवाई को माना वैध

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Project Payment Pending
Water Project Payment Pending : बेमेतरा में पेयजल योजना का भुगतान अटका, ठेकेदार पर ₹1.50 लाख बकाया

Water Project Payment Pending : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं…

GPM Illegal Liquor Seizure
GPM Illegal Liquor Seizure : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला पर केस दर्ज

GPM Illegal Liquor Seizure : विभाग ने मामले…

Leaders Security Reduction Plan
Leaders Security Reduction Plan : छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, गृह मंत्री ने दिए संकेत

Leaders Security Reduction Plan : रिपोर्ट के अनुसार,…

Bhilai Funeral House Theft Case : बेटी के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, पीछे से घर में चोरी; रिश्तेदार पर आरोप

Bhilai Funeral House Theft Case : पुलिस ने…

JP Nadda Durg Visit
JP Nadda Durg Visit : दुर्ग आएंगे जेपी नड्डा, BJP की पदयात्रा में एक किलोमीटर पैदल चलेंगे

JP Nadda Durg Visit : भाजपा नेताओं ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?