CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cabinet Decisions : कैबिनेट बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति में बदलाव और मीडिया कर्मियों की पेंशन दोगुनी

Chhattisgarh Cabinet Decisions : कैबिनेट बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति में बदलाव और मीडिया कर्मियों की पेंशन दोगुनी

By Newsdesk Admin
09/09/2025
Share
Chhattisgarh Cabinet Decisions
Chhattisgarh Cabinet Decisions

शहीद आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को DSP पद पर नियुक्ति

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग (Chhattisgarh Cabinet Decisions) में सबसे भावुक फैसला उस वीरता को सम्मान देने का रहा, जिसमें सुकमा में नक्सल अभियान के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। यह निर्णय न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे पुलिस बल के मनोबल के लिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Contents
  • शहीद आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को DSP पद पर नियुक्ति
  • सौर ऊर्जा नीति में बड़े बदलाव, अब 2030 तक लागू रहेगी
  • लोक सेवा आयोग को नया अध्यक्ष मिला
  • वरिष्ठ मीडिया कर्मियों की पेंशन दोगुनी

सौर ऊर्जा नीति में बड़े बदलाव, अब 2030 तक लागू रहेगी

बैठक में दूसरा अहम फैसला राज्य की Solar Energy Policy (Chhattisgarh Cabinet Decisions) से जुड़ा रहा। अब यह संशोधित नीति वर्ष 2030 तक लागू रहेगी या जब तक नई नीति जारी नहीं होती।

  • उद्योगों को प्राथमिकता का दर्जा: सौर ऊर्जा परियोजनाओं को औद्योगिक नीति के तहत प्राथमिकता उद्योग का दर्जा दिया गया।
  • निवेशकों को प्रोत्साहन: इसमें ब्याज अनुदान, पूंजी लागत पर सहायता, जीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली शुल्क और स्टाम्प शुल्क में छूट जैसे लाभ शामिल हैं।
  • विशेष लाभ: अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग समुदाय के उद्यमियों को जमीन के प्रीमियम में रियायत दी जाएगी। वहीं दिव्यांगों को रोजगार देने वाली इकाइयों को अतिरिक्त अनुदान भी मिलेगा।
  • बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए स्पेशल पैकेज: मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को आकर्षित करने के लिए अलग से विशेष पैकेज की व्यवस्था की गई है।

लोक सेवा आयोग को नया अध्यक्ष मिला

कैबिनेट ने सुश्री रीता शांडिल्य की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह अब लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष (Chhattisgarh Cabinet Decisions) होंगी। फिलहाल वे कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्य के रूप में दायित्व निभा रही थीं।

वरिष्ठ मीडिया कर्मियों की पेंशन दोगुनी

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि में भी बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सेवानिवृत्त पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाती थी, वहीं अब इसे 20 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह घोषणा बजट 2025-26 में की गई थी, और अब कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

Mongra Reservoir Lease Allocation : मोंगरा जलाशय में 96 केज 10 साल के लीज पर, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
PM Modi on Bastar Development : जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था, वहां आज विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बस्तर : मोदी
टिकट दलालों से साढ़े 7 सौ टिकट जब्त, ढाई साल में 2.43 करोड़ के टिकट पकड़े, 30 दलाल गिरफ्तार
ओपन यूनिवर्सिटी की सत्रांत परीक्षाएं 20 जून से आरम्भ 🔵 26 अगस्त तक दो पालियों में होंगी, तैयारियां पूरी
Property Dealer Threat Case : जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?