CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक Heavy Rain Alert, 8 जिलों के लिए यलो वार्निंग

छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक Heavy Rain Alert, 8 जिलों के लिए यलो वार्निंग

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 सितम्बर । रायपुर। ( Heavy Rain Alert) छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक लगातार तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 8 जिलों – कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर में Yellow Alert जारी किया है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

Contents
  • मानसून का आंकड़ा 86.9% तक पहुंचा
  • बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों की मुश्किलें जारी
  • बलरामपुर में बांध टूटने से 6 की मौत
  • आने वाले दिनों में सावधानी जरूरी

मानसून का आंकड़ा 86.9% तक पहुंचा

1 जून से 9 सितंबर 2025 तक प्रदेश में कुल 994 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा औसत मानसून का लगभग 86.9% हिस्सा है। सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में 1143.3 मिमी बारिश होती है।
इस साल अगस्त को छोड़ दें तो मानसून सामान्य रहा है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई, जबकि अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश

Heavy Rain Alert : अब तक की रिपोर्ट में बलरामपुर जिले में 1344.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 54% ज्यादा है। वहीं, बेमेतरा जिले में मात्र 472 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से करीब 49% कम है।
जगदलपुर, बस्तर और अन्य जिलों में बारिश सामान्य स्तर के आसपास रही है। ( Heavy Rain Alert)

बाढ़ प्रभावित इलाकों की मुश्किलें जारी

पिछले सप्ताह उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई जिलों में नदियां-नाले उफान पर आ गए थे। बस्तर संभाग के चार जिलों में 200 से ज्यादा घर ढह गए, कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य शुरू करना पड़ा।
प्रभावित परिवारों को अब भी अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। हालांकि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन बाढ़ से जूझ रहे क्षेत्रों की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं।

बलरामपुर में बांध टूटने से 6 की मौत

Heavy Rain Alert : लगातार बारिश की वजह से बलरामपुर जिले में एक बांध टूट गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और एक बच्ची लापता है, जिसकी तलाश जारी है। बांध के टूटने से निचले इलाके के चार घर बह गए थे और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा।

आने वाले दिनों में सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पांच दिन तक भारी बारिश की स्थिति में ग्रामीणों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचना चाहिए। प्रशासन ने भी सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है।

Birthday Celebration Street : सड़क पर तलवार से केक काटने की तैयारी धरी रह गई — पुलिस पहुंची तो बदल गया जन्मदिन का माहौल
Unidentified body found floating in the anicut : जांच में जुटी पुलिस
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान – 1 मई से….…’, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ
Domestic Violence Case: अंबिकापुर में महिला टीचर ने ASI पति की पिटाई, बेटी को बचाते हुए फूटा सब्र
Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?