CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anganwadi Vaccine Case : टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, 24 घंटे तड़पती रही दो महीने की बच्ची, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टर ऑफिस

Anganwadi Vaccine Case : टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, 24 घंटे तड़पती रही दो महीने की बच्ची, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टर ऑफिस

By Newsdesk Admin
11/09/2025
Share
Anganwadi Vaccine Case
Anganwadi Vaccine Case

सीजी भास्कर, 11 सितबंर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धुरीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में दो महीने की बच्ची को एक साथ चार टीके(Anganwadi Vaccine Case) लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के बाद बच्ची रातभर तड़पती रही और अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से गांव में मातम छा गया और आक्रोशित परिजनों ने शव को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।

परिजनों का आरोप – एक साथ लगाए गए चार टीके

मृतक बच्ची के पिता रामेश्वर मरावी और मां ईश्वरी मरावी ने बताया कि मंगलवार को वे अपनी बेटी को आंगनबाड़ी केंद्र ले गए थे। यहां एएनएम विभा बंजारे ने बच्ची को लगातार चार इंजेक्शन लगाए। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ती गई। पूरी रात वह दर्द से कराहती रही और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

नवजात की मौत की खबर फैलते ही धुरीपारा गांव में गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण शव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और फिर कलेक्टर कार्यालय तक प्रदर्शन किया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग(Anganwadi Vaccine Case) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

एएनएम पर गंभीर सवाल

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद एएनएम विभा बंजारे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन तक नहीं उठा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया

अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच(Anganwadi Vaccine Case) की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते ध्यान दिया जाता तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

Raipur Unique Ganesh Idols : बांस, दाल और धूप-अगरबत्ती से बनी अनोखी गणेश प्रतिमाएं
Model Youth Gram Sabha Initiative : गांव से शहर तक फैलेगा युवा नेतृत्व का नेटवर्क, जल्द शुरू होगी माडल यूथ वार्ड सभा
Abujhmad Security Operation: अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 82 बीजीएल सेल बरामद
Shramik Panjiyan CG : निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकेंगे पंजीयन
MGNREGA Save Movement Raipur : रायपुर की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार पर सीधा हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?