CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो महीने की बच्ची को लगाए 4 टीके, तड़पती रही तोड़ा दम

दो महीने की बच्ची को लगाए 4 टीके, तड़पती रही तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
12/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर​। आंगनबाड़ी केंद्र में एक दो माह की बच्ची को एक साथ चार टीके लगा दिए गए। इससे बच्ची की 24 घंटे के भीतर जान चली गई। परिजन इस घटना से सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और शोक की लहर दौड़ गई है।

Contents
  • स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का विरोध
  • पूरे इलाके में मातम पसरा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां धुरीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में एक दो महीने की बच्ची को टिका लगाया गया। टीका लगने के 24 घंटे के अंदर ही बच्ची की जान चली गई।

धुरीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में मृतक बच्ची को चार टीके लगाए गए थे। बच्ची की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इसके बाद नवजात का शव लेकर कलेक्टर ऑफिस घेरा। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मांग की कि शोकाकुल परिवार को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

रामेश्वर मरावी धुरीपारा के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ईश्वरी मरावी मंगलवार को अपने दो महीने की बच्ची को टीका लगवाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गईं थीं।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का विरोध

मृतक बच्ची की मां के अनुसार,

आंगनबाड़ी केंद्र में एएनएम विभा बंजारे ने बेटी को लगातार चार टीके लगा दिए। इसके बाद बच्ची को पूरी रात दर्द होता रहा और वो रोती रही। बुधवार को दोपहर 12 बजे उसने घर में ही दम तोड़ दिया।

नवजात बच्ची की मौत की खबर जैसे ही गांव वालों में फैली। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा किया।

पूरे इलाके में मातम पसरा

एएनएम विभा बंजारे को फोन कॉल किया गया, लेकिन वो उठा नहीं। इससे परिजनों और ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। घटना की जांच की जा रही है। परिजन इस घटना से सदमे में हैं।

उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और शोक की लहर दौड़ गई है I

गर्मी का असर बढ़ा: छत्तीसगढ़ में तापमान 2° तक चढ़ेगा, राजनांदगांव में 43°C के करीब; बस्तर में हल्की बूंदाबांदी संभव…
Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
बिलासपुर में अंधड़ के साथ बारिश : उमस बढ़ी, बिजली गुल होने पर लोगों का हंगामा
AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण
अतुल सुभाष को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिविक सेंटर भिलाई में आज शाम कैंडल मार्च, मेंस राइटस एसोशियसन ने कहा “पुरुष आयोग जरूरी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?