सीजी भास्कर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पदस्थ SDOP याकूब मेनन पर रेप (SDOP Rape Case) का आरोप लगा है। पीड़िता ने कहा कि रायपुर के एक मकान में याकूब ने उसका रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। शिकायत के बाद SDOP पर रेप का सरगुजा महिला थाना में जीरो पर FIR दर्ज हुआ है।
पीड़िता के मुताबिक, याकूब मेनन जब रायपुर में पदस्थ थे, तब वह उसके घर में किराए के मकान से रहती थी। उसी दौरान उसने यह कृत्य किया। इसके बाद उसकी बलरामपुर में पोस्टिंग हो गई। पीड़िता का आरोप है कि वह अश्लील वीडियो भेजकर लगातार ब्लैकमेल करता था, जिसके चलते वह बलरामपुर आती-जाती रही। जब रायपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सरगुजा IG से शिकायत की। तभी जाकर FIR हुआ।
SI से TI, फिर SDOP बना मेनन
जानकारी के अनुसार, याकूब मेनन (50 वर्ष) वर्ष 1998 में SI बना था। प्रमोशन पाकर TI बना और उसके बाद SDOP (SDOP Rape Case) बना। वर्तमान में बलरामपुर में बीते 2 साल से पदस्थ है। मूल रूप से भिलाई का रहने वाला है और रायपुर के टिकरापारा में TI के पद पर भी पदस्थ रह चुका है।
अश्लील वीडियो भेज ब्लैकमेल करता था
पीड़िता ने बताया कि वह रायपुर के टिकरापारा स्थित SDOP याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि उसी दौरान याकूब मेनन ने रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने कहा कि बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी वह ब्लैकमेलिंग के कारण वहां आती-जाती थी।
पीड़िता ने इस मामले में रायपुर पुलिस से शिकायत की, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद बलरामपुर पुलिस से भी शिकायत की, पर वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर उसने सरगुजा IG से शिकायत की, जिसके बाद यह पूरा मामला (SDOP Rape Case) के रूप में दर्ज किया गया।
अब रायपुर पुलिस करेगी आगे की जांच
सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि रायपुर निवासी पीड़िता ने रेप की शिकायत की थी। सरगुजा महिला थाने में शून्य पर अपराध दर्ज कर केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। अब आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी। याकूब मेनन TI से प्रमोट होकर SDOP बना है और वर्तमान में बलरामपुर पुलिस अनुविभाग में पदस्थ है। शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वह ड्यूटी से नदारद है।





