CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर की जर्जर सड़कों पर Bilaspur Roads High Court Order, मरम्मत की तय होगी समय सीमा

बिलासपुर की जर्जर सड़कों पर Bilaspur Roads High Court Order, मरम्मत की तय होगी समय सीमा

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 सितम्बर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़कों पर अब हाईकोर्ट सख्त हो गया है। (Bilaspur Roads High Court Order) डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए तय समय सीमा बनाई जाए और कार्ययोजना कोर्ट के सामने पेश की जाए।

Contents
  • हाईकोर्ट की नाराजगी – सड़कों पर गड्ढे, ट्रैफिक में परेशानी
  • अपोलो चौक का निरीक्षण और अतिक्रमण की समस्या
  • 80 फीट चौड़ी होगी सड़क, करोड़ों का प्रोजेक्ट
  • शासन का जवाब – तीन मुख्य मार्गों पर काम होगा
  • कोर्ट का निर्देश – समय सीमा तय करो, कार्ययोजना पेश करो

हाईकोर्ट की नाराजगी – सड़कों पर गड्ढे, ट्रैफिक में परेशानी

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की बेंच ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि बिलासपुर की सड़कों की हालत बेहद खराब है।

जगह-जगह गड्ढे हैं और अधिकारी अब तक (Bilaspur Roads High Court Order) काम पूरा करने के लिए समय तय नहीं कर पाए। कोर्ट ने कहा कि इस लापरवाही से आम जनता को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अपोलो चौक का निरीक्षण और अतिक्रमण की समस्या

दरअसल, हाल ही में चीफ जस्टिस ने अपोलो चौक और आसपास के मार्ग का निरीक्षण किया था। वहां अव्यवस्था और अतिक्रमण देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अपोलो अस्पताल जाने वाली सड़क पर कब्जे के कारण एंबुलेंस और मरीजों को भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद कोर्ट ने मामले को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की। (Bilaspur Roads High Court Order)

80 फीट चौड़ी होगी सड़क, करोड़ों का प्रोजेक्ट

नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजकिशोर नगर चौक से शनिचरी रपटा तक 80 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

निगम ने सड़क किनारे बने 127 दुकानें और 23 मकान ढहा कर काम शुरू किया है। पहले चरण में 80 लाख रुपए का काम प्रस्तावित है। चौड़ी सड़क बनने के बाद सरकंडा इलाके की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। (Bilaspur Roads High Court Order)

शासन का जवाब – तीन मुख्य मार्गों पर काम होगा

सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने शपथपत्र पेश कर बताया कि शहर की तीन प्रमुख सड़कों पर काम प्राथमिकता से होगा। इनमें सीपत रोड, हाईकोर्ट से नेहरू चौक मार्ग और अपोलो अस्पताल जाने वाली सड़क शामिल हैं।

इनमें से एक सड़क का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, दूसरी का तकनीकी परीक्षण जारी है और तीसरे टेंडर के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

कोर्ट का निर्देश – समय सीमा तय करो, कार्ययोजना पेश करो

हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि प्रमुख मार्गों की मरम्मत की निश्चित समय सीमा तय करनी होगी। (Bilaspur Roads High Court Order) बेंच ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को कार्य योजना बनाकर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

Negligence Death Raipur : रायपुर में लापरवाही की दो घटनाएं, एक मासूम और एक बुजुर्ग की गई जान
अग्र सेवा गौशाला की आम बैठक में नई योजनाओं पर चर्चा, शेड क्रमांक-1 का उद्घाटन; 51 गौमाताओं का प्रवेश
दुबई से बारात लेकर पहुंचा जालंधर का दीपक, तीन साल इंस्टा पर हुए प्रेम की परीणिति, न पैलेस मिला और न ही मिली दूल्हन, भूखा-प्यासा पहुंचा थाना
Painful death of a young man : नशे में छत पर चढ़ा युवक 20 फीट नीचे गिरा, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?