CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rail Project Land : भूमि अधिग्रहण में राहत, 36 गांवों की जमीन पर लगी रोक खत्म

Rail Project Land : भूमि अधिग्रहण में राहत, 36 गांवों की जमीन पर लगी रोक खत्म

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
Rail Project Land
Rail Project Land

सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय में प्रशासन ने प्रभावित ग्रामों के शेष खसरा नंबरों की जमीन पर खरीदी-बिक्री संबंधी प्रतिबंध को हटा दिया है। अब इन ग्रामों की उन भूमि पर सामान्य लेन-देन की अनुमति होगी, जिन पर पहले रोक लगाई गई थी। (Rail Project Land)

कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल लाइन की 5वीं और 6वीं लाइन (कुल 278 किलोमीटर) के विस्तार कार्य हेतु केवल 150 मीटर परिधि के भीतर के भू-भाग पर ही प्रतिबंध यथावत रहेगा। इस दायरे में आने वाली जमीनों पर खरीदी-बिक्री, नामांतरण, बंटवारा, डायवर्सन, निर्माण कार्य और अन्य लाभकारी गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। लेकिन 36 प्रभावित गांवों के शेष खसरा नंबरों पर अब यह रोक लागू नहीं होगी।

जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के उप मुख्य अभियंता के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। पूर्व में जारी आदेश को संशोधित करते हुए अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 36 गांवों—जिनमें धनगांव, ताराशिव, अमलकुण्डा, मिश्राइनडीह, भदरा, सुढ़ेली, सेमराडीह, खैदा, बिटकुली, छुईहा, पनगांव, मगरचबा, सकरी, गोडखपरी, दशरमा, रिसदा, पुरान, ठेलकी, खम्हरिया, चांपा, पौसरी, भरूवाडीह तथा अनुभाग पलारी के अंतर्गत आने वाले सैहा, गुमा, गितकेरा, अमलीडीह, चुचरूगंपुर, छिराही, गाड़ाभाठा, सरकीपार, खपरी, परसवानी, छेरकाडीह, रेंगाडीह, मुसवाडीह और जारा शामिल हैं—के 150 मीटर परिधि से बाहर के शेष खसरा नंबर अब सामान्य उपयोग में लाए जा सकेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि अब प्रभावित ग्रामों के किसानों और भू-स्वामियों को अपनी भूमि के क्रय-विक्रय, नामांतरण और अन्य कार्यों में सुविधा मिलेगी। (Rail Project Land) रोक हटाए गए खसरा नंबरों की सूची संबंधित राजस्व अनुभाग में उपलब्ध है, जिसे इच्छुक व्यक्ति देख सकते हैं।

SIR Working Report : SIR वर्किंग में छत्तीसगढ़ 12 राज्यों में 10वें नंबर पर, लक्षद्वीप टॉप पर
Traffic Constable Bravery CG : होली के बीच सनसनी, कार में जबरन ले जाई जा रही युवती को ट्रैफिक आरक्षक ने बचाया, SSP ने किया सम्मान
Sand Smuggling : अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, पलटते ही गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर
हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा
Gulmi Waterfall incident : छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर बड़ा हादसा, गुल्मी वॉटरफॉल में CISF जवान लापता, बाद में मिला शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?