CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Principal Suspension : फर्जीवाड़ा, अनुपस्थिति और अव्यवस्था… आखिरकार प्राचार्य सस्पेंड

Principal Suspension : फर्जीवाड़ा, अनुपस्थिति और अव्यवस्था… आखिरकार प्राचार्य सस्पेंड

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Principal Suspension
Principal Suspension

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठते सवालों के बीच विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार शिकायतें सामने आने के बाद जाँच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। कक्षा संचालन, विद्यालयीन गतिविधियों और अनुशासन से जुड़ी अनियमितताओं पर अब अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता प्रसाद मधुकर, प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. करडेगा, वि.ख. दुलदुला जिला जशपुर को (Principal Suspension) की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। बताया गया कि वे विद्यालय से अधिकतर अनुपस्थित रहते थे और नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेते थे। विद्यालयीन कार्यों में रुचि न लेने से व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। विद्यालय में स्वच्छ पेयजल का अभाव, शौचालयों की खराब स्थिति, फर्नीचर टूटा होना, पंखा व विद्युत उपकरण काम न करना, क्रीड़ा सामग्रियों का उपयोग न होना तथा एनएसएस व स्काउट-गाइड गतिविधियां संचालित न होना पाया गया। साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार जैसी गंभीर शिकायतें दर्ज हुईं।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुनकुरी द्वारा मधुकर के विरुद्ध टीसी के एवज में अधिक राशि की मांग और कार्यालयीन स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार की जांच की गई, जो प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुई। इन सभी तथ्यों को देखते हुए (Principal Suspension) की अनुशंसा की गई।

मधुकर का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन पाया गया। नियम 9 (1)(क), छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर निर्धारित किया गया है। इस कार्रवाई से विभाग का संदेश स्पष्ट है कि (Principal Suspension) जैसे कदम शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जारी रहेंगे।

Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
अब छत्तीसगढ़ में 1 मई नहीं 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जनप्रतिनिधियों और पालकों की मांग पर आ गया आदेश
BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
Illegal LPG Cylinder Seizure : घरेलू गैस का काला बाजार, अवैध भंडारण व बिक्री पर बड़ी कार्रवाई,1619 सिलेंडर जब्त
Oil Palm : धान की खेती के बाद अब ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर हो रहे किसान, कृषि विभाग दे रहा अनुदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?