CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja Rainfall Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बिलासपुर और सरगुजा में झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर अलर्ट

Surguja Rainfall Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बिलासपुर और सरगुजा में झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर अलर्ट

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग (Surguja rainfall alert) ने संकेत दिए हैं कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम से लेकर कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बारिश का असर किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत लेकर आया है। लगातार उमस और गर्मी से जूझ रहे लोग ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का आनंद ले रहे हैं। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी इस बारिश से संजीवनी मिलती दिख रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश के ऊपर कई मौसमी प्रणालियाँ सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 3.1 किलोमीटर ऊंचाई (Surguja rainfall alert) तक मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में यह 3.1 से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। साथ ही, मध्य प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों के चलते छत्तीसगढ़ में अगले एक-दो दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

बिलासपुर में झमाझम

न्यायधानी बिलासपुर में बुधवार का दिन पूरी तरह बारिश के नाम रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद जमकर बरसात हुई। इससे अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर (Surguja rainfall alert) 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.6 डिग्री कम रहा। लगातार बारिश से शहर का माहौल खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश के बावजूद जलभराव जैसी स्थिति कहीं नहीं बनी।

विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर का दूसरा पखवाड़ा बारिश के लिहाज से अहम है। 18 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बरसात की संभावना जताई जा रही है।

Maoist Ramder Surrender : भूपति–रूपेश के बाद अब रामदेर भी हथियार डालने को तैयार, हिड़मा को घेरने की रणनीति अंतिम चरण में
Women Empowerment : पंचायतों में अब नहीं चलेगा प्रॉक्सी सिस्टम, महिला जनप्रतिनिधियों को लेकर विभाग सख्त
Bus Accident : तेज रफ्तार से पलटी यात्री बस, महिला की मौत, चार घायल
CG RERA Cyber Fraud Alert : रेरा के नाम पर लूट का नया पैंतरा! कंगाल बनाने की साजिश का पर्दाफाश
HPV Vaccine Free India : देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14 वर्ष की 1.15 करोड़ किशोरियों को मिलेगा मुफ्त टीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?