सीजी भास्कर, 07 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। 90 साल की उम्र पार कर चुके लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालात फिलहाल स्थिर है। आडवाणी इस वक्त न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार 96 वर्षीय आडवाणी को मंगलवार सुबह इंद्रप्रस्थ स्थित अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।गौरतलब है कि जुलाई के पहले सप्ताह में भी आडवाणी को तबीयत बिगड़ने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था और कुछ दिनों तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
BJP Breaking : वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी की तबीयत बिगड़ी 🛑 दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

Oplus_131072
ताजा खबरें
Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री
Illegal Gutkha Factory Busted in Durg
Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद
Bilaspur POCSO court verdict
Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया
Christian families expelled from village
Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार
Juveniles Escape from Observation Home
Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे
Bhilai tantrik fraud case




