CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Signature Campaign : वोट चोर गद्दी छोड़ : कांग्रेस ने छेड़ा घर-घर दस्तक का महासंग्राम

Congress Signature Campaign : वोट चोर गद्दी छोड़ : कांग्रेस ने छेड़ा घर-घर दस्तक का महासंग्राम

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
Congress Signature Campaign
Congress Signature Campaign

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने चुनाव में कथित वोट चोरी को लेकर बड़ा मोर्चा खोल दिया है। “वोट चोर गद्दी छोड़” नारे के साथ 15 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Congress Signature Campaign) के निर्देश पर पीसीसी ने आदेश जारी किया है कि हर गांव और ब्लॉक तक अभियान को पहुंचाया जाए।

इस अभियान के लिए फार्म का प्रारूप भी भेजा गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से फार्म भरवाएंगे और हस्ताक्षर कराएंगे। ये हस्ताक्षरित फार्म निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे। देशभर में पांच करोड़ फार्म भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह हस्ताक्षर अभियान (Congress Signature Campaign) जनता की आवाज को मजबूत करेगा और लोकतंत्र की रक्षा का काम करेगा।

15 सितंबर को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर से शुरू हुई तीन दिवसीय पदयात्रा के दौरान इस अभियान की शुरुआत की थी। आदेश में साफ किया गया है कि प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसमें स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, पेशेवरों और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल को जनता का आंदोलन (Congress Signature Campaign) बताते हुए जोर दिया गया कि दोषियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष चुनाव की मांग की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य

हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य वोट चोरी के दोषियों को सख्त संदेश देना है। कांग्रेस का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव कराना और लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखना हर पार्टी की जिम्मेदारी है। इस पहल के जरिए कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने (Congress Signature Campaign) की अपील कर रही है।

ये कार्यक्रम करने के दिए गए हैं निर्देश

घर-घर जाकर और सार्वजनिक जनसंपर्क अभियान चलाएं।

नुक्कड़ सभाएं और बैठकें आयोजित की जाएं।

प्रत्येक ब्लॉक के बड़े बाजारों में रैली और नुक्कड़ सभा कराई जाए।

सभाओं और रैलियों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान (Congress Signature Campaign) का प्रचार-प्रसार हो।

प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 से 200 हस्ताक्षर कराए जाएं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं बल्कि जनता का भरोसा जीतने का प्रयास है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे। इससे जनता को विश्वास मिलेगा कि उनकी आवाज सीधे राष्ट्रपति और निर्वाचन आयोग तक पहुंचेगी।

Himanta’s magic works again in Assam: NDA विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ
Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत
हैदराबाद में महादेव सटोरियों को पकड़ने गई दुर्ग टीम को स्थानीय पुलिस ले गई थाना 🛑 बिना सूचना टीम ने डाली रेड, भिलाई का एक युवक चौथी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर
तेज रफ्तार कार ड्राइवर की दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद लगी आग, बाहर नहीं निकल पाया
कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में ‘आधार कार्ड’ विवाद! स्वामी यशवीर महाराज की टीम को पुलिस का नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Municipality
Rajim Municipality : राजिम को मिली बड़ी सौगात, नगर पंचायत से बना नगर पालिका

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : राजिमवासियों की लंबे समय…

Gariaband Revenue Review
Gariaband Revenue Review : जनता को नहीं होना चाहिए परेशान! कलेक्टर ने राजस्व अफसरों को सुनाई खरी-खरी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके…

Population Stabilization Campaign
Population Stabilization Campaign : जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश लेकर निकला जागरूकता रथ

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : विश्व जनसंख्या दिवस के…

Simga-Balodabazar Road
Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : सिमगा से बलौदाबाजार को…

Electoral Literacy Club
Electoral Literacy Club : स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : मतदाता जागरूकता बढ़ाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?