CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stray Dogs Control Raipur : रायपुर नगर निगम की सख्ती: आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग स्क्वाड वाहन खरीदेगा, टीम बढ़ाने का प्रस्ताव पास

Stray Dogs Control Raipur : रायपुर नगर निगम की सख्ती: आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग स्क्वाड वाहन खरीदेगा, टीम बढ़ाने का प्रस्ताव पास

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share
Dog Control Rules
Dog Control Rules

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। एमआइसी बैठक में कुत्तों को पकड़ने और बधियाकरण के लिए डॉग स्क्वाड वाहन खरीदे जाने और टीम बढ़ाने हेतु एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।

Contents
  • बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव
  • निगम का संदेश

प्रस्ताव को अब शासन को भेजा जाएगा और अनुमति मिलने के बाद एजेंसी नियुक्त की जाएगी। (Stray Dogs Control Raipur)

नगर निगम अब तक अपनी टीम के जरिए यह काम करता था, लेकिन अब कुत्तों की धरपकड़ और बधियाकरण के लिए प्रोफेशनल एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी।

निगम का यह निर्णय हाल के महीनों में प्रकाशित खबरों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 22 एजेंडे लाए गए, जिनमें से 21 सर्वसम्मति से पास किए गए। इनमें से प्रमुख प्रस्ताव थे:

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS): 1 नवंबर 2004 से 1 अगस्त 2025 के बीच नियुक्त कर्मचारियों को GPF में शामिल करने का प्रस्ताव।

स्वच्छता सुधार: 15वें वित्त आयोग से 27.45 करोड़ रुपये की लागत से 20 कार्य स्वीकृत, जिनमें तालाबों की सफाई, सार्वजनिक शौचालय मॉनिटरिंग सिस्टम, डस्टबिन खरीद और मच्छर उन्मूलन (Stray Dogs Control Raipur) उपकरण शामिल।

स्वच्छता जागरूकता: इंदौर मॉडल पर रायपुर में जागरूकता गतिविधियां लागू होंगी। इसके तहत 244 डोर-टू-डोर कचरा वाहन और निरीक्षण प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।

सामाजिक योजनाएं: 102 निराश्रित पेंशन प्रकरण और 24 राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना प्रकरण स्वीकृत।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति: कर्मचारियों के लिए 11.35 लाख रुपये स्वीकृत।

मोटर वर्कशॉप: 87 चालक और तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था 2.16 करोड़ रुपये की लागत से।

टाउनहॉल बुकिंग: शुल्क 10,000 रुपये प्रतिदिन तय, आयोजकों को सफाई व बिजली की व्यवस्था करनी होगी।

राजस्व प्रस्ताव: नामांतरण शुल्क 800 रुपये, रैली/धरना की अनुमति शुल्क 1,000 रुपये प्रति आयोजन।

सुंदरीकरण कार्य: 2.48 करोड़ रुपये से हीरापुर छुईया तालाब का सुंदरीकरण, अन्य नाला-तालाबों के विकास और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत।

निगम का संदेश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द ही ठोस नियंत्रण होगा। डॉग स्क्वाड (Stray Dogs Control Raipur) की नई टीम और वाहन से अभियान की गति बढ़ेगी।

इसके अलावा सफाई, सुंदरीकरण और कर्मचारियों से जुड़ी कई योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Bhilai Sector 10 theft case : भिलाई चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए
Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर
Administrative Action Bilaspur : थाने में भाई पर तानी बंदूक, आरक्षक निलंबित, अवैध वसूली में निगम अधिकारी भी सस्पेंड
करंट से मजदूर की मौत पर बवाल, DRM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन – परिजन ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी
Raipur Vidhan Sabha Debate : बजट सत्र में गौ-रखरखाव पर सियासी तकरार: निषाद का तंज – “वोट गौमाता के नाम पर, तो राष्ट्रमाता घोषित करें”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?