CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Navratri Celebration Raipur Jail : नवरात्रि में 802 बंदियों का संकल्प, पूजा-अर्चना से बदला जेल का माहौल

Navratri Celebration Raipur Jail : नवरात्रि में 802 बंदियों का संकल्प, पूजा-अर्चना से बदला जेल का माहौल

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Navratri Celebration Raipur Jail
Navratri Celebration Raipur Jail

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। नवरात्रि (Navratri Celebration Raipur Jail) के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। जेल परिसर में मूर्तिकार बंदियों द्वारा मिट्टी से मां दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाएं तैयार की गईं हैं। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

माँ दुर्गा की उपासना के लिए रायपुर जेल के 802 बंदियों ने व्रत भी रखा है। इनमें महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन और 49 बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। वहीं पुरुष प्रकोष्ठ में 722 बंदियों ने नौ दिन का व्रत संकल्पपूर्वक आरंभ किया है। बंदियों की यह आस्था जेल के वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना रही है। (Navratri Celebration Raipur Jail)

बंदियों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री और फलाहार की विशेष व्यवस्था की है, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं। सामूहिक व्रत और भक्ति से पूरे जेल परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक माहौल का संचार हो रहा है। पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है। (Navratri Festival Jail Inmates)

प्रतिदिन माँ दुर्गा (Raipur Central Jail Navratri) की स्तुति में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जा रही हैं। जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों को मानसिक शांति, आंतरिक शक्ति और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। नवरात्रि का पर्व केन्द्रीय जेल रायपुर में आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम बन गया है।

भाजपा ने जारी की तीन नगर पंचायतों के पार्षदों की सूची, बहुप्रतीक्षित 45 पार्षद उम्मीदवार तय
म्यूल अकाउंट से साढ़े 3 करोड़ की ठगी:सक्ति में दो आरोपियों के खातों में 8 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन; 126 शिकायतें दर्ज
Big News : विधायक ने दरोगा को लगाई फटकार 🛑 कहा- “नजर नीचे रख” 🛑 विडियो हुआ Viral
प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार नागपुर-जबलपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पटेल परिवार के तीन की मौत, एक घायल
हास्पीटल में तीमारदारों के बीच सोने की एक्टिंग करते टटोली जेब, मोबाइल और कैश चोरी कर निकल गया युवक, वारदात सीसीटीवी में कैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

SECR Train Cancellation News : बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, 22 जून से 3 जुलाई तक असर

SECR Train Cancellation News

Youth Attacked and Robbed in Raipur : चलती बाइक से गिराकर युवक को पीटा

Youth Attacked and Robbed in Raipur

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?