CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nakti Village Mla Colony Controversy : विष्णु सरकार के विरोध में फिर उतरे सांसद बृजमोहन, ग्रामीणों का मकान तोड़कर….

Nakti Village Mla Colony Controversy : विष्णु सरकार के विरोध में फिर उतरे सांसद बृजमोहन, ग्रामीणों का मकान तोड़कर….

By Newsdesk Admin
09/06/2025
Share
Nakti Village Mla Colony Controversy
Nakti Village Mla Colony Controversy

सीजी भास्कर, 09 जून : रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नकटी गांव (Nakti Village Mla Colony Controversy) के संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि गरीबों के घरों को तोड़कर विधायक कॉलोनी का निर्माण न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक कॉलोनी काली जगह पर नहीं, बल्कि गरीबों के मकानों को तोड़कर नहीं बनाई जानी चाहिए।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत नकटी (Nakti Village Mla Colony Controversy), विकासखंड धरसीवां, जिला रायपुर के निवासियों के हित में संवेदनशीलता दिखाते हुए खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए।

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस भूमि पर वर्षों से 80 से अधिक गरीब परिवार निवास कर रहे हैं, जिन्होंने यहां मकान बना लिए हैं। इन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, कई सरकारी और सामुदायिक भवन भी इसी भूमि पर स्थित हैं। ग्राम पंचायत और ग्रामसभा ने इस योजना पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भूमि (Nakti Village Mla Colony Controversy) पूर्वजों द्वारा चारागाह के रूप में सुरक्षित रखी गई थी और यह गांव की साझा संपत्ति है। वर्तमान में, कब्जाधारी ग्रामीण ग्राम पंचायत की व्यवस्था के अनुसार यहां निवास कर रहे हैं। इस संवेदनशील मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने सांसद अग्रवाल से मुलाकात की और ग्रामवासियों की समस्याओं को साझा करते हुए एक आवेदन प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि यह भूमि ग्रामीणों (Nakti Village Mla Colony Controversy) की आजीविका और सम्मान से जुड़ी हुई है। यहां रहने वाले अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि ग्रामीणों के आवासीय अधिकारों की रक्षा की जाए और विधायक कॉलोनी का निर्माण केवल उन क्षेत्रों में किया जाए, जहां ग्रामीण निवास नहीं करते। इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास आवश्यक है, लेकिन लोगों को बेघर करके नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रशासन को स्थिति को यथावत बनाए रखने और कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दें।

Chhattisgarh Maoist Encounter : छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी दो कुख्यात माओवादी मुठभेड़ में ढेर
CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत; अहम विधेयकों पर भी नजर
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका
Cloth Store Fire : क्लॉथ स्टोर बना आग का गोला, त्योहार से पहले लाखों के कपड़े राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Commercial LPG Supply Limit India 2026: संकट के बीच बड़ा फैसला, अब केवल 20% गैस सप्लाई तय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?