CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Asia Cup 2025 Flop Show : इस ओपनर की फाइनल में जगह पर संकट, लगातार खराब फॉर्म से उठे सवाल

Asia Cup 2025 Flop Show : इस ओपनर की फाइनल में जगह पर संकट, लगातार खराब फॉर्म से उठे सवाल

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
Asia Cup 2025 Flop Show :
Asia Cup 2025 Flop Show :

सीजी भास्कर, 27 सितंबर : पाकिस्तान टीम के बाएं हाथ के ओपनर (Asia Cup 2025 Flop Show) सैम अयूब (Saim Ayub) के लगातार खराब प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। कभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के गोल्डेन ब्वाय कहे जाने वाले सैम अपनी फॉर्म की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। उनका (Asia Cup 2025) प्रदर्शन अब टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस एशिया कप में अयूब 6 पारियों में से 4 बार 0 पर आउट हुए हैं। उनके इस लचर फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

फ्लॉप गेम का बनाया रिकॉर्ड

सैम अयूब ने अपने खराब (Cricket News) प्रदर्शन से पाकिस्तानी फैन्स (Asia Cup 2025 Flop Show) को काफी निराश किया। उमर अकमल के बाद अयूब दूसरे पाक खिलाड़ी हैं जो इंटरनेशनल T20 में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले ही आउट हो चुके हैं। वहीं उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जो T20 मैच में 8 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। (Asia Cup 2025) के तीन मैचों में लगातार डक होने के बाद अयूब भारत के खिलाफ 21 रन बना पाए। इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 2 रन बनाए और बांग्लादेश के खिलाफ 0 रन पर ही आउट हो गए। उन्होंने एशिया कप में कुल 25 गेंदे खेली हैं और 23 रन बनाए हैं। अब ये सवाल उठने लगे हैं कि पाक टीम अपने इस खिलाड़ी को फाइनल में उतारेगी या नहीं।

सारे बड़े दावे हुए धराशायी

एशिया कप शुरू होने से पहले सैम की तुलना भारत के अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों (Asia Cup 2025 Flop Show) से की जा रही थी। हांलाकि (Pakistan Cricket Team) के लिए एशिया कप में बड़े बड़े दावे फेल हो गए। पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने तो सैम को लेकर यहां तक कह दिया था कि वे जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के उड़ाएंगे। 6 छक्के तो दूर की बात है सैम तो मेहदी हसन की गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अब उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वह (T20 World Cup Records) के एक एडीशन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पूर्व क्रिकेटर्स ने उठाए सवाल

अब उनके खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ियों (Asia Cup 2025 Flop Show) ने नाराजगी जताई है। पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा कि सैम को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर मैच में कमेंट्री के दौरान कहा कि अगर ऐसा प्रदर्शन किसी और देश के लिए होता तो करियर कब का खत्म हो जाता। (Asia Cup 2025) में सैम अयूब को पाकिस्तान अपने क्रिकेट का भविष्य मान बैठा था। अब आलम ये है कि फाइनल मैच के लिए पाक टीम में जगह मिलना भी मुश्किल लग रहा है।

Ind vs SA ODI series :  इंजर्ड गिल और श्रेयस वनडे सीरीज से बाहर, केएल राहुल करेंगे कप्तानी
IND Vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत को मिली हार, 193 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर सकी कोच ‘गंभीर’ की सेना
KL Rahul Domestic Cricket : विजय हजारे ट्रॉफी से पहले कर्नाटक का बड़ा दांव, केएल राहुल–प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी, 16 खिलाड़ियों की टीम घोषित
PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं
T20 World Cup 2026 Points Table : 93 रन की जीत, टेबल पलटी – भारत टॉप पर, पाकिस्तान पीछे छूटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Robbery Case
Raipur Robbery Case : दिनदहाड़े लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Raipur Robbery Case :मामले की जांच जारी है…

सड़क अधूरी छोड़ भागा ठेकेदार, नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर की धान की रोपाई

कोरिया जिले की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन…

BJP District Presidents Audio
BJP District Presidents Audio : बातचीत का ऑडियो वायरल, नाश्ते के खर्च को लेकर बढ़ा विवाद

BJP District Presidents Audio : वायरल ऑडियो की…

Chhattisgarh Rain Alert 
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert :प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों…

Gariaband Police Attack
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए

Gariaband Police Attack : पुलिस अब पूरे मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?