CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Team : टीम इंडिया 3 महीने की छुट्टी पर! चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत के बाद अब IPL के धूम धड़ाके की तैयारी

Indian Team : टीम इंडिया 3 महीने की छुट्टी पर! चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत के बाद अब IPL के धूम धड़ाके की तैयारी

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share
Indian Team
Indian Team


सीजी भास्कर, 12 मार्च । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम (Indian Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है। दुबई में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, जिससे उसने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया

अब फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम (Indian Team) का अगला लक्ष्य क्या होगा। बता दें कि भारतीय टीम को अब 3 महीने की लंबी छुट्टी मिली है, इस दौरान उसे कोई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप या सीरीज नहीं खेलनी है।

कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद मुंबई लौट आए हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते का विश्राम मिलेगा।

दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियों ने आराम करने को प्राथमिकता दी है। बीसीसीआई भी किसी प्रकार का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं बना रहा है, जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था।

इंग्लैंड दौरे के साथ शुरू होगा दो साल का चुनौतीपूर्ण चक्र (Indian Team)

जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गौतम गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए 8 महीने हो चुके हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत ताजी हवा के झोंके की तरह आई है और ‘गुरु गंभीर’ को बड़ी तस्वीर का विश्लेषण करने का मौका मिलेगा क्योंकि अगले दो महत्वपूर्ण वर्षों में भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की उम्मीद है.

गंभीर अब ऐसे दौर में पहुंचेंगे जहां उनके सामने तीन अलग-अलग चुनौतियां होंगी, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से होगी. यह हमेशा की तरह आईपीएल के बाद होगा जिसमें तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होगा.

IPL के महाकुंभ में उतरेंगे खिलाड़ी (Indian Team)

इसका मतलब है कि खिलाड़ियों के पास आराम करने का भी समय नहीं है। उन्हें अब टी20 क्रिकेट के महाकुंभ, यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन की तैयारी में जुटना होगा। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।

पिछले सीजन की तरह इस बार भी IPL में 10 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल सहित कुल 74 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारत के 13 विभिन्न स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार, भले ही भारतीय टीम 3 महीने की छुट्टी पर हो, लेकिन खिलाड़ियों को कोई आराम नहीं मिलेगा।

गंभीर की दूसरी प्रमुख चुनौती 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाला टी20 विश्व कप है, जहां सूर्यकुमार यादव की टीम अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेगी। इसके बाद, सबसे बड़ी चुनौती 2027 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाला वनडे विश्व कप होगा।

भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी (Indian Team)

भारतीय टीम की अगली सीरीज तीन महीने बाद, जून-जुलाई 2025 में होगी। इस दौरे के दौरान, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में आयोजित किया जाएगा।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (2025)

20-24 जून, पहला टेस्ट, हेडिंग्ले
2-6 जुलाई, दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम
10-14 जुलाई, तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
23-27 जुलाई, चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर
31 जुलाई-4 अगस्त, पांचवां टेस्ट, द ओवल

Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch : आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने मिलकर बाउंड्री पर ली शानदार कैच, देखें वीडियो
IPL 2026 Raipur : नवा रायपुर में आईपीएल, मुख्य सचिव ने अफसरों संग सुरक्षा को लेकर किया मंथन
U19 Asia Cup Final 2025 : फाइनल में भारतीय टीम का फ्लॉप शो, पाकिस्तान ने 191 रनों से रौंदा
रद्द हुआ पंजाब-दिल्ली मुकाबला: किसे हुआ फायदा और क्या दोबारा होगा मैच? जानिए पूरी कहानी
IPL 2026 GT vs MI : अहमदाबाद के रण में विजय रथ पर सवार GT और पस्त MI की भिड़ंत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?