CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Godavari Power & Ispat Accident : गर्म लोहे का ढांचा गिरा, 6 की मौत… अब प्रबंधन पर केस दर्ज

Godavari Power & Ispat Accident : गर्म लोहे का ढांचा गिरा, 6 की मौत… अब प्रबंधन पर केस दर्ज

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Godavari Power & Ispat Accident
Godavari Power & Ispat Accident

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godavari Power & Ispat Accident) में हुए भीषण हादसे में प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को प्लांट के पेलेट यूनिट में गर्म लोहे का ढांचा गिरने से मैनेजर सहित छह श्रमिकों की मौत हो गई थी।

इस घटना में 12 से अधिक लोग मलबे में दब गए थे। पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर लापरवाही की धाराओं (Police Case Filed) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। शनिवार सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जल्दबाजी में खुलवाया गया था प्लांट

हादसे को लेकर कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक प्लांट को महज दो दिन पहले ही शटडाउन किया गया था। सामान्य स्थिति में शटडाउन के बाद कम से कम सात दिन तक ठंडा होने के बाद ही मशीनों से मटेरियल हटाया जाता है। लेकिन उत्पादन की जल्दबाजी में अधिकारियों ने केवल दो दिन में ही जांच और सफाई शुरू करा दी।

इसी दौरान हाफर गिरा और मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा मानक (Industrial Safety Violation) का सही पालन होता तो यह हादसा टल सकता था।

जांच टीम पहुंची, रिपोर्ट तैयार होगी

श्रम और औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की टीम शनिवार को घटनास्थल पहुंची। टीम ने हादसे की परिस्थितियों का जायजा लिया और सुरक्षा उपायों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। विभाग ने कहा है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट (Investigation Report) जल्द ही तैयार कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रबंधन ने कही स्वतंत्र जांच की बात

कंपनी प्रबंधन की ओर से इमेंद्र दान ने कहा कि घायलों का इलाज और मृतकों के परिजनों की सहायता प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी स्वतंत्र जांच (Independent Inquiry) कराएगी और सुरक्षा मानकों की पूरी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि हादसा प्लांट के उस हिस्से में हुआ जो विस्तार कार्य के अंतर्गत तैयार किया जा रहा था। सभी मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इधर उनके बयान के विपरीत प्रारंभिक जांच में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और संरचनात्मक कमजोरी पर सवाल उठे हैं।

तमिलनाडु Girls Hostel में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो शिक्षिकाओं की मौत, प्रभावित 3 महिलाएं भेजी गईं अस्पताल
Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर-पिकअप टक्कर, एक मौत, 8 घायल
Durg sterilization case : नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में गईं दवाएं
हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से गलती से चली गोली, युवक घायल; पेट में लगी, हालत गंभीर…
प्लांट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम इलाके में अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के सेवानिवृत्त शासकीय…

Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। धमतरी जिले में सड़क…

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?